नीरज चोपड़ा ने कुओर्टेन गेम्स में बेस्ट थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा ने कुओर्टेन गेम्स में बेस्ट थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

प्रेषित समय :08:36:01 AM / Sun, Jun 19th, 2022

नई दिल्ली. भारत के टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने फिनलैंड के कुओर्ताने खेलों (Kuortane Games in Finland) में 86.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है। नीरज ने शनिवार को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। चोपड़ा ने हाल ही में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 

नीरज ने 86.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की, जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए काफी था। उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल रहा क्योंकि उन्होंने तीन ही प्रयास किए। हालांकि इसके बावजूद भारतीय भाला फेंक एथलीट ने अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीत लिया। 2012 ओलंपिक चैंपियन वालकॉट ने 86.64 मीटर के साथ रजत और पीटर्स ने 84.75 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

टोक्यो ओलंपिक के बाद 24 साल के नीरज का यह दूसरा टूर्नामेंट है। वह टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता था और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था। टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज अब 30 जून को डायमंड लीग के स्टॉकहॉम लीग में हिस्सा लेंगे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply