श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वानीगाम बाला इलाके में आज शनिवार की सुबह आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया. इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इससे पहले गत बुधवार को भी जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपुरा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को घेर लिया था. जानकारी के अनुसार यारीपुरा के बरईहार्ड काठपुरा इलाके में 27 जुलाई की सुबह सुरक्षा बल गश्त पर निकले थे.
इसी दौरान उन्हें इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने उन्हें जवाब देना शुरू किया और इस तरह मुठभेड़ शुरू हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का एक जवान घायल हो गया था और आतंकवादी मौके से भागने में कामयाब रहे थे.
इससे पहले 6 जुलाई को कुलगाम जिले के हादीगाम इलाके में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों को चारो ओर से घेर लिया और इसके बाद सरेंडर करने के लिए कहा. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया था कि 2 आतंकियों ने अपने माता-पिता की अपील पर सरेंडर कर दिया. इन लोगों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए.
वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गत 11 जुलाई को हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक कुख्यात आतंकी को ढेर कर दिया था. इस मुठभेड़ को लेकर एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी कैसर कोका को मार गिराया है, जो जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था और साल 2018 से राज्य में सक्रिय था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-कश्मीरः कुलगाम में आतंकियों के छिपे होने की आशंका, 1 जवान घायल, मुठभेड़ जारी
कश्मीर: भारी हथियारों से लैस लश्कर के दो आतंकवादियों को ग्रामीणों ने दबोचा
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार
Leave a Reply