ब्राह्मण महासभा की जयपुर कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण सम्पन्न

ब्राह्मण महासभा की जयपुर कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण सम्पन्न

प्रेषित समय :08:52:54 AM / Wed, Aug 10th, 2022

जयपुर. प्रदेश के ब्राह्मण समाज के अग्रणी एवं प्रतिनिधि संगठन राजस्थान ब्राह्मण महासभा की जयपुर महानगर कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह महासभा के भगवान परशुराम परिसर में सम्पन्न हुआ। महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री सुरेश जोशी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पण्डित भंवरलाल शर्मा ने गोविन्द शर्मा को महासभा की जयपुर महानगर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया एवं कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिये थे।

महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री सुरेश जोशी के संयोजन में नवगठित कार्यकारिणी को महासभा के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष सुभाष पराशर एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी सहित महासभा के वरिष्ठ प्रदेश नेता व वरिष्ठ पदाधिकारी दीक्षांत शर्मा, बाबूलाल शर्मा, एडवोकेट सुशील शर्मा, घनश्याम शर्मा, एम एल शर्मा, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र जोशी, जगन्नाथ शर्मा, विजय हरीतवाल, ललित मिश्रा, रौशन शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अरूणा गौड़, पंकज पंचगलीया के आतिथ्य में आयोजित समारोह में जयपुर महानगर के पदाधिकारीयो को अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा ने अपनी कार्यकारीणी में पवन शर्मा, विजेन्द्र तिवाडी, महासभा राजस्थान के मुखपत्र ब्रम्हघोष के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार जी के गौड, व सुमित तिवाडी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेन्द्र शर्मा को महामंत्री, आल इण्डिया ब्राम्हण फैडरेशन के राष्ट्रीय सचिव, महासभा के प्रदेश प्रचार मंत्री एवं आव्हान, उपभोक्ता महासंध आदि सामाजिक व स्वैच्छिक संगठनो से जुडे व वैशाली नगर आफिसर्स कैम्पस विकास समिति के अध्यक्ष रमेश औझा को प्रचार महामंत्री बनाया हैं।

नई कार्यकारिणी में रामावतार वशिष्ठ को आयोजन महामंत्री, प्रेमपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुधीर पारीक, कोमल शर्मा, मोहनलाल पाराशर, विजयकुमार शर्मा खाण्डल, संतोष कुमार सारस्वत, गिरिराज वशिष्ठ व पीडी शर्मा को उपाध्यक्ष, नवल शर्मा को संगठन मंत्री, गोपाल व्यास को प्रचार मंत्री, रामकरण शर्मा को कार्यालय मंत्री विष्णुकान्त शर्मा व अजय दायमा को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया हैं। अतिथियों का साफा बांधकर व माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी को अतिथियो ने शुभकामनाएं दी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply