शाबाश! ओझा परिवार का परचम लहरा रहे हैं अधिराज....

शाबाश! ओझा परिवार का परचम लहरा रहे हैं अधिराज....

प्रेषित समय :08:32:28 AM / Wed, Aug 10th, 2022

जयपुर. प्रदेश के ब्राह्मण समाज के अग्रणी एवं प्रतिनिधि संगठन राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रचार मंत्री, आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश के अग्रणी समाजसेवी संगठन आव्हान, अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ आदि सामाजिक व स्वैच्छिक संगठनों से जुड़े व वैशाली नगर ऑफिसर्स कैम्पस विकास समिति के अध्यक्ष रमेश ओझा के पौत्र तथा प्रबंधन विशेषज्ञ ऐश्वर्य ओझा व वित्त विषयों की विशिष्ठ जानकार श्रीमती माधुरी ओझा के पुत्र अधिराज ओझा ने अल्पायु में ही अपने शैक्षिक, सह शैक्षिक सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर वशिष्ठ उपलब्धियां दर्ज करवा कर पारिवारिक परम्परा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया हैं।

स्कोटल पब्लिक स्कूल सिरसी रोड जयपुर में अध्ययनरत अधिराज ने आजादी का अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों सहित विभिन्न शैक्षिक कार्यों, खेलकूद गतिविधियों, रचनात्मक क्रियाकलाप आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक, प्रशस्ती पत्र, पदक आदि विशिष्ठ उपलब्धिया अर्जित की हैं। इससे पूर्व भी अधिराज प्रारम्भिक स्तर पर भी विभिन्न प्रतियोगिताओ में अच्छा प्रदर्शन कर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। राजस्थान शिक्षा सेवा की अधिकारी रही अधिराज की दादी श्रीमती आभा ओझा भी अपने शैक्षिक कार्यकाल में स्वर्ण पदक से नवाजी जा चुकी हैं और घर व परिवार में सकारात्मक वातावरण से अधिराज को आगे बढने की प्रेरणा मिलती रही हैं।

श्रीमती ओझा को सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में स्नातकोत्तर स्तर पर राजस्थानी साहित्य में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था, और ऐसी कई उपलब्धियां श्रीमती ओझा ने अपने राजकीय सेवाकाल के दौरान प्राप्त की हैं। दादा रमेश ओझा भी राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय व्यक्तित्व हैं जिनकी प्रभावी उपस्थिति सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमो में दर्ज हैं। अधिराज की विशिष्ठ उपलब्धियों की विभिन्न स्तरों पर सराहना भी हुई हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply