कथाकार पंकज बिष्ट, ज‍िन्‍हें मिलेगा डा. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान-2022

कथाकार पंकज बिष्ट, ज‍िन्‍हें मिलेगा डा. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान-2022

प्रेषित समय :10:21:55 AM / Wed, Aug 24th, 2022

लखनऊ: इस वर्ष का डॉ. राही मासूम रज़ा सम्मान प्रख्यात साहित्यकार और सम्पादक पंकज बिष्ट को प्रदान किया जाएगा. सुप्रसिद्ध लेखक राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी ने पुरस्कार के लिए पंकज बिष्ट के नाम की घोषणा की है. डॉ. राही मासूम रजा की जंयती एक सितंबर को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. लखनऊ के गांधी भवन स्थित करणभाई सभागार में पंकज बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा.

राही मासूम राजा अकादमी के महामंत्री राम किशोर और संयुक्त सचिव हाफिज किदवई ने बताया कि साहित्य अकादमी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से इस वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित कथाकार, साहित्यकार और सम्पादक पंकज बिष्ट जी को डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान से अलंकृत करने का निर्णय लिया.

पंकज बिष्ट पहले में डॉ. नमिता सिंह, पद्मश्री डॉ. काज़ी अब्दुल सत्तार, शेखर जोशी, डॉ. अब्दुल बिस्मिल्लाह, नासिरा शर्मा, असद ज़ैदी, पद्मश्री मेहरुन्निसा परवेज़, विष्णु नागर, गिरिराज किशोर, अली अहमद फ़ातमी, शम्भूनाथ और वीएन राय को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है.

साहित्यकार पंकज ब‍िष्‍ट- पंकज बिष्ट पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार और समालोचक हैं. वर्तमान में वे दिल्ली से प्रकाशित ‘समयांतर’ नामक हिंदी साहित्य की मासिक पत्रिका का सम्पादन व संचालन कर रहे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply