उदयपुर में आयोजित सीमेंट वर्कर्स के वर्कशॉप में मुकेश गालव ने दिया हेल्थ और सेफ्टी पर व्याख्यान

उदयपुर में आयोजित सीमेंट वर्कर्स के वर्कशॉप में मुकेश गालव ने दिया हेल्थ और सेफ्टी पर व्याख्यान

प्रेषित समय :11:45:26 AM / Fri, Sep 9th, 2022

उदयपुर. हिन्द मजदूर सभा से संलग्न ऑल इंडिया सीमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन और अन्य संगठनों से साथ इंडस्ट्रीऑल ग्लोबल यूनियन की 2 दिवसीय सीमेंट वर्कर्स का वर्कशॉप राजस्थान के उदयपुर में 7 और 8 सितंबर को आयोजित किया गया.

बैठक को हिन्द मजदूर सभा राजस्थान प्रदेश के महामंत्री कॉम मुकेश गालव ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए सीमेंट कर्मचारियों के ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी पर अपना व्याख्यान दिया. जिसमें सीमेंट कर्मचारियों को कार्य के दौरान अनेक बीमारियां होती है, जिसमे लंग केंसर, सिलिकोसिस, अस्थमा, फेफड़ों से संबंधित बीमारी शामिल हैं, इनसे बचने के उपायों पर चर्चा की गई.

साथ ही सीमेंट कर्मचारियों के भत्ते, योजनाओं, कार्य के दौरान कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं को उठाया तथा सीमेंट वेज बोर्ड में ठेके के श्रमिकों को शामिल करने हेतु सीएमए पर दबाव बनाया.

इस वर्कशॉप में मंगलम सीमेंट कर्मचारी यूनियन, एसीसी सीमेंट फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन लाखेरी सहित हिंद मजदूर सभा की राष्ट्रीय सचिव सुश्री चंपा वर्मा ने भी संबोधित किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply