गौतम अडानी और एलन मस्क को एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर का नुकसान

गौतम अडानी और एलन मस्क को एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर का नुकसान

प्रेषित समय :10:08:36 AM / Tue, Oct 4th, 2022

नई दिल्ली. टेस्ला और अडनी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने गोता क्या लगा दुनिया के अरबपति नंबर वन एलन मस्क और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर कम हो गई। यह रकम अगर रुपये में बदले तो 20,47,76,96,95,000 हो जाती है। 

अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी इंटर प्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन और अडानी टोट गैस के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए। इसका असर उनकी संपत्ति पर पड़ा और एक ही दिन में उन्होंने 9.67 अरब डॉलर गंवा दिए। इसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़ कर चौथे स्थान पर आ गए।

अब इस लिस्ट में एलनम मस्क 223 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले, जेफ बेजोस कुल संपत्ति 139 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 130 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अडानी की संपत्ति अब केवल 120 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी 81.9 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर है।

शेयरों की पिटाई के कारण दुनिया रईस नंबर 1 एलन मस्क की संपत्ति में भी 15.5 अरब डॉलर की सेंध लगी है। उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर सोमवार को 8.61 फीसद टूटकर बंद हुए थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में सोमवार को गौतम अडानी और एलन मस्क टॉल लूजर रहे। दोनों की संपत्ति में 25.1 अरब डॉलर की कमी हो गई।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply