दीपावली के अगले दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, ये राशि वाले कुछ चीजों में सतर्क रहें

दीपावली के अगले दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, ये राशि वाले कुछ चीजों में सतर्क रहें

प्रेषित समय :08:27:05 AM / Thu, Oct 13th, 2022

नई दिल्ली. कार्तिक कृष्ण अमावस्या को वर्ष का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण तथा कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। इन दोनों ग्रहण का दर्शन व प्रभाव भारत में होगा। दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र व तुला राशि में लगेगा। वहीं आठ नवंबर को भरणी नक्षत्र एवं मेष राशि में दूसरा व अंतिम खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पूर्व आरंभ हो जाएगा।  वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व आरंभ हो जाएगा। सनातन धर्म में ग्रहण का खास महत्व है।

ग्रहण के दौरान गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि किया जाता है। ग्रहण से देश, प्रदेश के साथ आमजन भी प्रभावित होंगे। बनारसी पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4.29 बजे से आरंभ होकर 5.42 बजे तक रहेगा। वहीं मिथिला पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण शाम 4.42 बजे से 5.08 बजे तक रहेगा। वहीं चंद्र ग्रहण का समय बनारसी पंचांग के अनुसार शाम 5.09 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा।

दिवाली से पहले धनतेरस पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत
वृषभ राशि वालों को निवेश से जुड़े सभी नियम मानने होंगे। किसी भी चीज में निवेश करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। 
मिथुन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए अपने पैसों के खर्चच में कटौती करनी होगी। पैसों को गलत जगह खर्च करने से बचें। इससे आप धन हानि से बच जाएंगे।
कुंभ राशि के लोगों को किसी प्रकार के पैसे के लेनदेन से बचना चाहिए। इस दिन पैसों के लेन देन या लोन लेते समय सावधानी रखें। 
वृश्चिक राशि वाले भी सूर्य ग्रहण के खराब प्रभावों से बचने के लिए बिजनेस में सतर्कता बरतें। 

कार्तिक अमावस्या तिथि शाम 5:29:35 से शुरू होगी, अगले दिन अक्टूबर 25, 2022 को शाम 4:20:38 तक रहेगी। इसलिए दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं सूर्य ग्रहण अगले दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। इसलिए दिवाली की पूजा पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। ग्रहण 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply