छात्र ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स और क्वीन कंसोर्ट पर फेंके अंडे

छात्र ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स और क्वीन कंसोर्ट पर फेंके अंडे

प्रेषित समय :09:00:03 AM / Sat, Nov 12th, 2022

लंदन. यॉर्क शहर में वॉकआउट के दौरान किंग चार्ल्स और क्वीन कंसोर्ट, कैमिला पर अंडे फेंकने के आरोप में बुधवार को एक 23 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। व्यक्ति को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यॉर्क विश्वविद्यालय का छात्र बताया जा रहा है। ब्रिटेन के राजा पर अंडे फेंकने से पहले उसे जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा गया। वह कह रहा था, "यह देश गुलामों के खून पर बना था। (चार्ल्स) मेरे राजा नहीं हं।" 

उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्क शहर में बुधवार को जब महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला आम लोगों से बातचीत कर रहे थे तभी उन पर तीन अंडे फेंके गए। शहर के ‘मिकलेगेट बार लैंडमार्क’ पर लोगों का अभिवादन करते समय शाही जोड़े पर अंडे फेंके गए। हालांकि अंडे चार्ल्स तृतीय (73) को लगे नहीं और उनके पास से निकल गए।

सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों में दिख रहा है कि एक अंडा महाराजा के पैरों के पास गिरा। हालांकि चार्ल्स इससे प्रभावित नहीं हुए और आगे बढ़ते रहे। उनका सुरक्षा अधिकारी उनके बचाव के लिए तुरंत आगे आ गया। आरोपी को जब पकड़ा गया तो वह चिल्लाने लगा, “यह देश गुलामों के खून से बना है।” 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply