Gharelu Nuskhe: शरीर पर लगाएं हींग, मिलेंगे जबर्दस्त फायदे

Gharelu Nuskhe: शरीर पर लगाएं हींग, मिलेंगे जबर्दस्त फायदे

प्रेषित समय :08:52:56 AM / Sun, Nov 13th, 2022

हींग का तड़का खाने को स्वादिष्ट बना देता है। अधिकतर लोग हींग को खाने में डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग को खाने में डालने के साथ नाभि पर भी लगाया जा सकता है। हींग को नाभि पर लगाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होने में मदद मिलती हैं। कई लोग नाभि पर घी या तेल लगाने के फायदों के बारे में, तो जानते हैं। लेकिन नाभि पर हींग लगाने के फायदों के बारे में नहीं, तो आज इस आर्टिकल में जानिए नाभि पर हींग लगाने के फायदों के बारे में।

1.गैस की परेशानी से राहत
नाभि पर हींग लगाने से गैस की परेशानी दूर होती है। अगर आप लंबे समय से एसिडिटी और गैस से परेशान हैं, तो हींग को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को नाभि पर लगाएं। ऐसा करने से गैस खत्म हो जाएगी और अपच की समस्या भी दूर होती है।

2.पेट को रखें ठंडा
नाभि पर नियमित हींग लगाने से पेट ठंडा रहता है। हींग को पेट पर लगाने के लिए इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल को मिक्स करें। अब इस मिश्रण को नाभि पर लगाएं और कुछ समय तक लेटे रहें। ऐसा नियमित करने से पेट ठंडा रहता है। 

3.पेट दर्द से मिलेगा आराम
नाभि पर हींग लगाने से पेट दर्द की समस्या से निजात मिलती है। हींग का इस्तेमाल करने के लिए इसे देसी घी में मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से पेट दर्द से आरम मिलने के साथ पेट की ऐंठन से भी आराम मिलेगा। नाभि पर हींग को लगाने के बाद 5 से 10 मिनट तक लेटे रहे। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply