क्षमा शर्मा 'साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार' से सम्मानित

क्षमा शर्मा

प्रेषित समय :10:08:15 AM / Wed, Nov 16th, 2022

साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2022 वितरण समारोह का आयोजन नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित त्रिवेणी कला संगम में किया गया. प्रसिद्ध बाल साहित्यकार प्रकाश मनु, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार, उपाध्यक्ष माधव कौशिक और अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने सम्मानित रचनाकारों को पुरस्कृत किया.

हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार वरिष्ठ लेखिका क्षमा शर्मा को प्रदान किया गया. क्षमा शर्मा को उनके कहानी-संग्रह 'चुनिंदा बाल कहानियां' के लिए साहित्य अकादमी ने उन्हें सम्मानित किया. उर्दू भाषा में साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार ज़फर कमाली को दिया गया. उनके कविता-संग्रह 'हौंसलों की उड़ान' के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया. बिहार के सिवान निवासी जफर कमाली पटना विश्वविद्यालय अध्ययन-अध्यापन कर रहे हैं.

संस्कृत भाषा में कुलदीप शर्मा को उनके कविता-संग्रह सचित्रम् प्रहेलिकाशतकम् (बाल कविता संग्रह) के लिए बाल साहित्य पुरस्कार दिया गया. असमिया भाषा में साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2022 दिगंत ओजा को दिया गया. दिंगत ओजा को उनके निबंध-संग्रह 'दनगोर मनुहोर साधु' के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया.

बोडो भाषा में देवबार रामसियारि को बाल साहित्य पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है. देवबार रामसियारि (Dewbar Ramchiary) उनके उपन्यास 'लांगोनानि बखालि गथ’ के लिए यह सम्मान दिया गया. डोगरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2022 के लिए बाल कहानी संग्रह 'सिक्ख-मत’ का चयन किया गया. 'सिक्ख-मत’ के लेखक राजेश्वर सिंह ‘राजू’ पुरस्कार अर्पण समारोह में सम्मानित किया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply