सुबह उठते ही कमर में दर्द होता है तो अपनाएं ये उपाय

सुबह उठते ही कमर में दर्द होता है तो अपनाएं ये उपाय

प्रेषित समय :10:56:29 AM / Sat, Nov 19th, 2022

सुबह उठते ही कमर दर्द होना बहुत आम है लेकिन सुबह के समय कमर दर्द कुछ ज्यादा ही कष्टदायक होता है। सुबह उठते ही अगर कमर दर्द शुरू हो जाए तो पूरा दिन खराब हो जाता है। कमर दर्द के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। जिनमें से एक है बुढ़ापा। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और इससे कमर दर्द हो सकता है। इसके अलावा भी कई कारण कमर दर्द के लिए जिम्मेदार होते हैं। तो आज हम आपको इसके कारण और इससे बचने के उपाय के बारे में बताएंगे।

गलत साइड टर्निंग
कमर दर्द गलत तरीके से सोने या गलत साइड करवट लेने की वजह से होता है। अगर आप करवट लेकर सोते हैं तो इस आदत को बदल दें। उसके लिए आप रात के समय कम से कम 4 से 5 बार करवट लें। इससे आपको कमर दर्द से राहत मिलेगी। 

ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिस भी कमर दर्द का एक कारण है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

स्लिप डिस्क
स्लिप डिस्क में जमाव के कारण सुबह उठते ही कमर दर्द शुरू हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। 

कैल्शियम की कमी
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर सुबह उठते ही कमर में दर्द होने लगता है। अगर आप इस तरह के दर्द से परेशान हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। 

व्यायाम
यदि आपको कोई संक्रमण, डिस्क की समस्या नहीं है, तो इस दर्द का कारण कमजोर मांसपेशियां हो सकती हैं। इसके लिए आप सिंपल एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप 3 योगासन कर सकते हैं। पवनमुक्तासन, बंधासन, भुजंगासन या नौकासन।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply