आज का दिन: मंगलवार, 22 नवंबर 2022, मासिक शिवरात्रि.... भोलेनाथ आध्यात्मिक सुख प्रदान करते हैं!

आज का दिन: मंगलवार, 22 नवंबर 2022, मासिक शिवरात्रि.... भोलेनाथ आध्यात्मिक सुख प्रदान करते हैं!

प्रेषित समय :20:11:54 PM / Mon, Nov 21st, 2022

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
जब पवित्र मन से मन के देव महादेव शिव की पूजा करते हैं तो वे सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं. जीवन में सुख दो तरह के होते हैं- भौतिक सुख और आध्यात्मिक सुख! विष्णुदेव भौतिक सुख प्रदान करते हैं तो भोलेनाथ आध्यात्मिक सुख प्रदान करते हैं. भौतिक सुख महत्वाकांक्षा बढ़ाने वाला होता है  तो आध्यात्मिक सुख संतोष प्रदान करने वाला होता है.
क्योंकि परम सुख व्यक्ति के अंदर मौजूद होता है इसलिए अदृश्य होते हुए भी आध्यात्मिक सुख सर्वश्रेष्ठ होता है जबकि भौतिक सुख दिखने के बावजूद समय सीमा में बंधा हुआ होता है. 
यदि पलंग भौतिक सुख है तो नींद आध्यात्मिक सुख, यदि चश्मा भौतिक सुख है तो दृष्टि आध्यात्मिक सुख, यदि अच्छा स्वास्थ्य आध्यात्मिक सुख है तो अच्छा अस्पताल भौतिक सुख! 
भौतिक सुख आध्यात्मिक सुख के सुप्रभाव में वृद्धि तो कर सकता है लेकिन आध्यात्मिक सुख के बगैर भौतिक सुख व्यर्थ है!
भौतिक सुख का भोग आध्यात्मिक सुख की शुभ स्थिति पर निर्भर करता है. इसलिए नियमित शिवोपासना इंसान को संपूर्ण सुख प्रदान करने वाली है, तन का सुख, मन को संतोष प्रदान करने वाली है. 
जीवन में हर क्षण शिवोपासना के लिए सर्वोत्तम है... महाशिवरात्रि, श्रद्धालुओं को प्रतिवर्ष शिवजी को प्रसन्न करने का शुभ अवसर प्रदान करती है... मासिक शिवरात्रि शिव भक्तों को प्रतिमाह शिवोपासना का सुख देती है... श्रावण मास, संपूर्ण माह शिव पूजा के लिए है... प्रति पखवाड़े प्रदोष पर शिवोपासना का सुंदर अवसर मिलता है, तो... सोमवार, प्रति सप्ताह भोलेनाथ की आराधना का प्रमुख दिन होता है, इसलिए... नियमित शिव पूजा नहीं कर पाएं, तो हर सोमवार को... हर-हर महादेव... का लाभ अवश्य लें! 
- आज का राशिफल -  
मेष राशि:- आज परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे. परिश्रम की अधिकता रहेगी. रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा.

वृष राशि:- आज राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. किसी राजनेता से भेंट हो सकती है. दिनचर्या अव्‍यवस्‍थित रहेगी. स्वास्‍थ्य के प्रति सचेत रहें.

मिथुन राशि:- आज वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी. मानसिक शांति रहेगी. लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि:- आज कारोबार का विस्तार होगा. परिश्रम की अधिकता रहेगी. संचित धन में कमी आ सकती है. कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.

सिंह राशि:- आज शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे. क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. आय में व्‍यवधान आ सकते हैं.

कन्या राशि:- आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. खर्चों में वृद्धि होगी. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है.

तुला राशि:- आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं. नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है. परिश्रम की अधिकता रहेगी.

वृश्चिक राशि:- आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी.  आत्मसंयत रहें. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा.

धनु राशि:- आज धैर्यशीलता में कमी आएगी. किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. वाहन सुख का विस्तार होगा.

मकर राशि:- आज मानसिक शांति रहेगी. कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है. सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी. वाहन सुख में वृद्धि होगी.

कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि का स्वामी ग्रह शनि है. इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं. कुम्भ राशि के आराध्य देव भगवान शनि होते हैं. आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.

मीन राशि:- आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम होंगे. नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं. आय में वृद्धि होगी.
* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.
- मंगलवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा                  रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- रोग                             पहला- काल
दूसरा- उद्वेग                           दूसरा- लाभ
तीसरा- चर                            तीसरा- उद्वेग
चौथा- लाभ                             चौथा- शुभ
पांचवां- अमृत                       पांचवां- अमृत
छठा- काल                             छठा- चर
सातवां- शुभ                          सातवां- रोग
आठवां- रोग                           आठवां- काल
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 
पंचांग
मंगलवार, 22 नवंबर 2022
मासिक शिवरात्रि
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत 2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते7
मास मार्गशीर्ष
दिन काल10:36:17
तिथि त्रयोदशी - 08:52:06 तक
नक्षत्र स्वाति - 23:13:01 तक
करण वणिज - 08:52:06 तक, विष्टि - 19:58:28 तक
पक्ष कृष्ण
योग सौभाग्य - 18:36:17 तक
सूर्योदय 06:48:52
सूर्यास्त 17:25:09
चन्द्र राशि तुला
चन्द्रोदय 29:55:00
चन्द्रास्त 16:12:59
ऋतु हेमंत
अभिजित मुहूर्त 11:34 ए एम से 12:18 पी एम
अग्निवास पृथ्वी - 08:49 ए एम तक , आकाश
दिशा शूल उत्तर
चन्द्र वास पश्चिम
राहु वास पश्चिम
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्.
सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।

भावार्थ...  https://www.youtube.com/watch?v=G4Hk3q5VVbw

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर व्यक्ति को रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए

पूजा में धूप-दीप प्रज्ज्वलित करने का क्या महत्व हैं?

Leave a Reply