आज का दिन: गुरुवार, 24 नवंबर 2022, इस वर्ष 2022 में शुभ मुहूर्त!

आज का दिन: गुरुवार, 24 नवंबर 2022, इस वर्ष 2022 में शुभ मुहूर्त!

प्रेषित समय :21:29:59 PM / Wed, Nov 23rd, 2022

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
शुभ मुहूर्त को लेकर अक्सर लोग तनाव में रहते हैं और इस कारण से कई बार अच्छे काम न केवल देर से होते हैं बल्कि कई बार खराब भी हो जाते हैं. शुभ मुहूर्त किसी कार्य को प्रारंभ करने के लिए शुभ समय-समूह उपलब्ध करवाता है लेकिन इसमें भी अशुभ क्षण होते हैं. इसी तरह शेष समय-समूह में भी शुभ क्षण होते हैं. इसलिए शुभ मुहूर्त मिल जाए तो उत्तम अन्यथा शुभ संकल्प के साथ कार्य आरंभ करें, शुभ परिणाम ही मिलेंगे. 

वैसे अभिजीत मुहूर्त ऐसा शुभ समय है जो शुभ मुहूर्त के अभाव में कार्यारंभ के लिए उत्तम मुहूर्त माना जाता है. जब शुभ कार्य, यात्रा, अक्षरारंभ, विवाह आदि संस्कारों के लिए मुहूर्तों में शुद्ध लग्न नहीं मिल रहा हो, तब सभी शुभ कार्य अभिजीत मुहूर्त में किए जा सकते हैं...यह शुभ कार्यों के लिए उत्तम है...यह मध्याह्न में अष्टम मुहूर्त होता है...अभिजीत मुहूर्त ब्रह्मा के वरदान से सर्वसिद्धिदायक है, लेकिन बुधवार और दक्षिण दिशा की यात्रा के लिए वर्जित है... इस मुहूर्त में विवाह सफल होते हैं, परिवार की सुख-समृद्धि-संतान में वृद्धि होती है. कार्य-व्यवसाय और धन संचय के लिए यह श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है. प्रतिदिन इस समय में व्यावसायिक कार्य जैसे आर्डर- माल लेना, भेजना, धन जमा करना- सेविंग आदि किए जा सकते हैं. ईएमआई भरना आदि भी इस समय में करने से जल्दी कार्य सम्पन्न होते हैं, ऋणमुक्ति मिलती है!

किसी भी कार्य को शुभ समय में शुरू करने का इतना ही लाभ होता है उस कार्य के दौरान कम से कम बाधाएं आती हैं और परिणाम शुभ मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन वास्तविक परिणाम तो व्यक्तिगत सद्कर्म और भाग्य पर ही निर्भर रहता है. सद्कर्म और प्रयास के बगैर शुभ मुहूर्त और भाग्य अर्थहीन हो जाते हैं जैसे प्रकाश के बगैर छाया का अस्तित्व नहीं रहता है! जब भाग्य कमजोर हो तो पवित्र प्रार्थना के साथ शुभ मुहूर्त में शुभ कर्म आरंभ करें, कामयाबी मिलेगी. 

भाग्य महज कर्म की कामयाबी का प्रतिशत तय करता है इसलिए भाग्य से जीतने के लिए अधिकाधिक शुभ कर्म करें.
अभिजीत मुहूर्त में कार्यारंभ करते समय सफलता के लिए पवित्र मन से ब्रह्मा देव से प्रार्थना करें, संभव हो तो कार्य की सफलता के पश्चात ब्रह्मा देव के दर्शन करें. देश में ब्रह्मा मंदिर बहुत कम हैं. प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिरों में अजमेर के पास पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर है तो राजस्थान में ही बांसवाड़ा के पास छींच में प्राचीन ब्रह्मा मंदिर है.

शुभ विवाह मुहूर्त
नवम्बर 24, 2022, बृहस्पतिवार
नवम्बर 25, 2022, शुक्रवार
नवम्बर 27, 2022, रविवार
नवम्बर 28, 2022, सोमवार
दिसम्बर 2, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 7, 2022, बुधवार
दिसम्बर 8, 2022, बृहस्पतिवार
दिसम्बर 9, 2022, शुक्रवार
शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त
नवम्बर 28, 2022, सोमवार
दिसम्बर 2, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 3, 2022, शनिवार
दिसम्बर 8, 2022, बृहस्पतिवार
दिसम्बर 9, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 19, 2022, सोमवार
शुभ मुहूर्त सम्पत्ति क्रय
नवम्बर 24, 2022, बृहस्पतिवार
नवम्बर 25, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 1, 2022, बृहस्पतिवार
दिसम्बर 2, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 8, 2022, बृहस्पतिवार
दिसम्बर 9, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 15, 2022, बृहस्पतिवार
दिसम्बर 16, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 22, 2022, बृहस्पतिवार
दिसम्बर 23, 2022, शुक्रवार
दिसम्बर 29, 2022, बृहस्पतिवार
दिसम्बर 30, 2022, शुक्रवार 
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज ऑफिस में मंदगति से काम होगा. स्टूडैंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा. प्रॉपर्टी से लाभ होगा. असरदार लोगों से लाभ होगा.

वृष राशि:- आज  लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा. मनोरंजन का सुख मिलेगा. डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा.

मिथुन राशि:- आज लोगों से कहासुनी होगी. मांगलिक कार्य में जाएंगे. यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा. सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे.

कर्क राशि:- आज विपरीत लिंग से रुझान बढ़ेगा. जीवनसाथी से ईमानदारी बरतें. स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे.

सिंह राशि:- आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लेन-देन के कारण टेंशन के संकेत हैं. बहसबाज़ी के योग हैं.

कन्या राशि:- आज असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा. पढ़ाई में मन लगेगा. फोन से जरूरी खबर मिलेगी. नई बिज़नैस डील फाइनलाईज़ न करें.

तुला राशि:- आज पैसे की परेशानी सुलझेगी. किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा. पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी. 

वृश्चिक राशि:- आज  थोड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा. नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा. जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी.

धनु राशि:- आज  अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे. स्टूडैंट्स का कंसन्ट्रेशन बढ़ेगा. स्वास्थ्य चिंतित करेगा. प्रॉपर्टी के लंबित मामले हल होंगे.

मकर राशि:- आज  छिटपुट झगड़े सूझ-बूझ से हल होंगे. बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी. उलझनें कम होंगी. बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा.

कुम्भ राशि:- आज  बदहज़मी के योग हैं. ऑफिस में विरोधी षड़यंत्र करेंगे. परिजनों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे. मित्रों से झगडे़ निपटेंग .

मीन राशि:- आज असरदार लोगों का साथ मिलेगा. पारिवारिक शांति रहेगी. दुविधावश मुनाफे में अड़चनें आएंगी. अनुभवीजन से सलाह लेंगे.
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.
- गुरुवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- शुभ                           पहला- अमृत
दूसरा- रोग                             दूसरा- चर
तीसरा- उद्वेग                        तीसरा- रोग
चौथा- चर                            चौथा- काल
पांचवां- लाभ                        पांचवां- लाभ
छठा- अमृत                          छठा- उद्वेग
सातवां- काल                        सातवां- शुभ
आठवां- शुभ                        आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 
- पंचांग-
गुरुवार, 24 नवंबर 2022
 इष्टि
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते9
मास मार्गशीर्ष
दिन काल10:34:12
तिथि प्रतिपदा - 25:39:57 तक
नक्षत्र अनुराधा - 19:37:50 तक
करण किन्स्तुघ्ना - 15:06:52 तक, बव - 25:39:57 तक
पक्ष शुक्ल
योग अतिगंड - 12:18:26 तक
सूर्योदय 06:50:28
सूर्यास्त 17:24:40
चन्द्र राशि वृश्चिक
चन्द्रोदय 07:04:59
चन्द्रास्त 17:40:00
ऋतु हेमंत
अभिजित मुहूर्त 11:35 ए एम से 12:19 पी एम
अग्निवास पृथ्वी
दिशा शूल दक्षिण
नक्षत्र शूल पूर्व - 07:37 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास उत्तर
राहु वास दक्षिण

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पूजा में धूप-दीप प्रज्ज्वलित करने का क्या महत्व हैं?

छठ पूजा :शुभ मुहूर्त में उगते सूर्य को अर्घ्य दें !

छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय 28 अक्टूबर 2022 को है!

Dry Day- दिल्ली में छठ पूजा के दिन शराब की बिक्री पर रोक, राजधानी में ड्राई डे रहेगा

Leave a Reply