आज का दिन: शुक्रवार, 25 नवंबर 2022, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

आज का दिन: शुक्रवार, 25 नवंबर 2022, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

प्रेषित समय :19:13:25 PM / Thu, Nov 24th, 2022

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  
* अमावस्या के बाद प्रथम चन्द्र दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व है.
* कई श्रद्धालु चन्द्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं.
* क्योंकि अमावस्या के बाद चन्द्र दर्शन का समय सूर्यास्त के बाद बहुत कम समय के लिए होता है, इसलिए अपने क्षेत्र के सापेक्ष चन्द्र दर्शनका समय ज्ञात कर लें तो चन्द्र दर्शन का लाभ मिल सकता है!
*  चंद्र ग्रह का बीज मंत्र....
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः
* चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र....
ॐ सों सोमाय नमः
* चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र....
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय. इमममुष्य

पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखाओं से दूर रहें. मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे. संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी. कोर्ट से जुड़े कार्य आज पूरे होंगे. व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी

वृष राशि:- काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी.

मिथुन राशि:- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. व्यवसाय में उन्नति संभव है. कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे.

कर्क राशि:- सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे. आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा. धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि:- आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे. व्यापार में परेशानियों का अंत होगा. प्रेम प्रसंग के योग है. उधार लिये गए पैसे केसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे.

कन्या राशि:- आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर नजर रखें.

तुला राशि:- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा. आत्मविश्वास के बल बुते आगे बढेंगे. पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा. मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.

वृश्चिक राशि:- अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह हैं. किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. लाभदायक सौदे होंगे. प्रसिद्धि मिलेगी.

धनु राशि:- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं. व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती है. आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. आपके लिए शनिदेव की आरधना लाभदायक रहेगी.

मकर राशि:- नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी. साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे.

कुम्भ राशि- समय का सदुपयोग करे. अपनी संगत बदलें. दूसरों की उन्नति से दुखी ना हों. आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता को बदलें. व्यापार में हर किसी पर विश्वास ना करें. अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें. कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे.

मीन राशि:- समय पर काम ना होने से मन अशांत रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा. जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें. वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा.
* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) वाट्सएप नम्बर 9131366453   
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.
- शुक्रवार का चौघडिय़ा -
दिन का चौघडिय़ा      रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- चर                    पहला- रोग
दूसरा- लाभ                  दूसरा- काल
तीसरा- अमृत              तीसरा- लाभ
चौथा- काल                  चौथा- उद्वेग
पांचवां- शुभ                 पांचवां- शुभ
छठा- रोग                    छठा- अमृत
सातवां- उद्वेग               सातवां- चर
आठवां- चर                 आठवां- रोग
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
पंचांग 
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022
 चन्द्र दर्शन
शक सम्वत1944   शुभकृत
विक्रम सम्वत2079
काली सम्वत5123
प्रविष्टे / गत्ते10
मास मार्गशीर्ष
दिन काल10:33:10
तिथि द्वितीया - 22:37:11 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा - 17:21:40 तक
करण बालव - 12:09:41 तक, कौलव - 22:37:11 तक
पक्ष शुक्ल
योग सुकर्मा - 08:42:39 तक, धृति - 28:58:20 तक
सूर्योदय 06:51:16
सूर्यास्त 17:24:26
चन्द्र राशि वृश्चिक - 17:21:40 तक
चन्द्रोदय 08:16:00
चन्द्रास्त 18:34:59
ऋतु हेमंत
अभिजित मुहूर्त 11:35 ए एम से 12:19 पी एम
अग्निवास आकाश - 10:35 पी एम तक , पाताल
दिशा शूल पश्चिम
नक्षत्र शूल पूर्व - 05:21 पी एम तक
चन्द्र वास उत्तर - 05:21 पी एम तक
पूर्व - 05:21 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण-पूर्व

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पूजा में धूप-दीप प्रज्ज्वलित करने का क्या महत्व हैं?

पीपल पूजन संबंधित जानकारी

तिथियों और नक्षत्रों का और उनके देवता तथा उनके पूजन का फल

Leave a Reply