आठ साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ा अमेरिका, ईरान को 1-0 से हराया

आठ साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ा अमेरिका, ईरान को 1-0 से हराया

प्रेषित समय :09:41:16 AM / Wed, Nov 30th, 2022

कतर. स्टार मिडफील्डर क्रिस्टियन पुलिसिच (38वें मिनट) के गोल की मदद से अमेरिका ने यहां मंगलवार देर रात को फीफा विश्वकप के ग्रुप-बी में ईरान को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। अमेरिकी टीम ने आठ साल के बाद नॉकआउट में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2014 में नॉकआउट में पहुंची थी जहां उसका सफर अंतिम-16 तक रहा था। पहले हॉफ में अमेरिकी खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक होकर खेले और गोल करने के ज्यादा मौके बनाए। पुलिसिच ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। डेस्ट ने बॉक्स के अंदर गेंद पुलिसिच को दी और उन्होंने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। अमेरिका यहां से 1-0 से आगे हो गया।

अमेरिकी टीम ने 45+7वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगूनी कर ली थी, लेकिन टिम वीह के गोल को वार की मदद से ऑफ साइड करार देकर रद्द कर दिया गया। इसके बाद 46वें मिनट में पुलिसिच मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ब्रेंडन आरोंसन ने ली।

ग्रुप-बी की अंक तालिका

टीमें मैच जीत ड्रॉ हार अंक
इंग्लैंड 3 2 1 0 7
अमेरिका 3 1 2 0 5
ईरान 3 1 0 2 3
वेल्स 3 0 1 2 2
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply