गौड़ ब्राह्मण सभा की सामान्य सभा में अनेक प्रस्ताव पारित, रवींद्र शर्मा अध्यक्ष, राजेश बने मंत्री

गौड़ ब्राह्मण सभा की सामान्य सभा में अनेक प्रस्ताव पारित, रवींद्र शर्मा अध्यक्ष, राजेश बने मंत्री

प्रेषित समय :21:10:20 PM / Tue, Dec 6th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गाौड़ ब्राह्मण समाज की  सामान्य सभा का आयोजन किया गया. जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें रवीन्द्र शर्मा अध्यक्ष्ज्ञक व राजेश शर्मा को मंत्री बनाया गया है.

                           संरक्षक डॉ आरडी शर्मा, डॉ गिरीश पचौरी व नखलेश उपाध्याय की उपस्थिति में गत वर्षों की आय-व्यय के लेखे प्रस्तुत करने के साथ नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. नई कार्यकारिणी में  उपाध्यक्ष महेश पुरोहित, अखिलेश उपाध्याय चुने गए. संयोजक का दायित्व नगन निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी को सौंपा गया. वहीं डॉ अनिल शर्मा संगठन मंत्री बनाए गए. संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन दो पदों के अलावा कोष प्रमुख का दायित्व राकेश दत्त शर्मा, सहमंत्री विमल शर्मा, संतोष सिद्धा के नामों पर सर्वसम्मति बनी. कार्यकारिणी सदस्यों में हरि दत्त सीठा, गिरीश शर्मा, ओपी शर्मा, जगमोहन पचौरी, विजय तिवारी बनाए गए. इस अवसर पर अरविंद शर्मा, धीरेंद्र पचौरी सहित अनेग सभाजन उपस्थित रहे. नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभा के समस्त सदस्यों ने बधाई दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

एमपी के जबलपुर में ठंड से पटवारी की मौत..!

Rail News- भुसावल मंडल में मेगा ब्लाक, जबलपुर की यह ट्रेनें रद्द रहेगी, कुछ ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

जबलपुर में फेरी लगाकर नशीले इंजेक्शन बेच रहा युवक गिरफ्तार

Leave a Reply