रेडमी का शानदार 200MP कैमरा वाला 5जी स्मार्टफोन होगा लॉन्च

रेडमी का शानदार 200MP कैमरा वाला 5जी स्मार्टफोन होगा लॉन्च

प्रेषित समय :09:33:27 AM / Wed, Dec 14th, 2022

Redmi अब कंपनी 2023 की शुरुआत में 200 एमपी कैमरे वाला एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। मोबाइल लवर्स के बीच इस स्मार्टफोन की खूब चर्चा हो रही है। Redmi Note 12 Pro सीरीज को कंपनी 5 जनवरी 2023 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस बारे में आधिकारिक घोषणा की है। साथ ही इस फोन के फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। 12 दिसंबर को स्मार्टफोन की तस्वीर पोस्ट करते हुए कंपनी ने कहा कि फोन के टॉप-एंड स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। आइए जानते हैं रेडमी नोट 12 प्रो सीरीज के बारे में…

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Redmi Note 12 Pro+ मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा। कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट का लिंक शेयर किया है, ताकि लोगों को फोन के बारे में और जानकारी मिल सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेस मॉडल Redmi Note 12 स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 SoC से लैस होगा। जबकि प्रो और प्रो प्लस में डाइमेंशन 1080 SoC होने की संभावना है। फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में नहीं बताया गया है। लेकिन फोन के बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। बाकी जानकारी फोन के लॉन्च के बाद ही पता चलेगी।

शाओमी का सुपरनोट इवेंट 5 जनवरी को होगा। इसमें कई प्रोडक्ट्स पेश किए जाएंगे और कंपनी इस बारे में बताएगी कि वह आने वाले साल में क्या नया करने वाली है और कौन से प्रोडक्ट पेश करने वाली है। बाकी मॉडल्स की बात करें तो Redmi Note 12 Pro में 50MP का प्राइमरी लेंस होगा। प्रो और प्रो+ में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा। 3MP का मैक्रो लेंस होगा।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply