राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

प्रेषित समय :12:28:42 PM / Sun, Jan 1st, 2023

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नए साल की रात को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. पुलिस और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को बीकानेर रेफर किया गया है.

पुलिस के अनुसार हादसा हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना इलाके में देर रात को बिसरासर गांव में हुआ. यहां देर रात करीब एक ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पल्लू पुलिस वहां पहुंची. बाद में पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को पल्लू के अस्पताल पहुंचाया. वहां दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया. एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया और उसका चालक मौके से फरार हो गया.

पल्लू पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. कार सवार लोग उसमें फंसकर रह गए थे. पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से उनको बाहर निकाला. हादसे के शिकार हुए सभी लोग बिसरासर गांव के ही रहने वाले थे. वे देर रात को अपनी कार से पल्लू से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार की ईंटों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया और ईंटें सड़क पर बिखर गई.

वहीं कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. हादसे के बाद कुछ समय के लिए वहां ट्रैफिक भी जाम हो गया. नए साल की रात को एक ही गांव के पांच लोगों की मौतें होने के कारण बिसरासर में मातम पसर गया. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

राजस्थान के जैसलमेर में पर्यटकों के लिए शुरू हुई हेलिकॉप्टर जॉय राइड सेवा

राजस्थान: राज्य सरकार केंद्र से पहले बजट नहीं लाएगी, जनवरी के अंतिम सप्ताह में बुलाया जा सकता है विस का सत्र

राजस्थान के बाड़मेर में धर्मांतरण के बाद हिंदू धर्म ग्रंथ को जलाकर पैरों से रौंदा, मचा बवाल

राजस्थान में साथी ने परात के लिए कर दी साधु की हत्या, शव के टुकड़े कर नदी में फेंका

राजस्थान के चुरू में 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply