वोडाफोन-आइडिया: अगले 5 सालों में करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

वोडाफोन-आइडिया: अगले 5 सालों में करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

प्रेषित समय :08:55:44 AM / Sun, Jan 15th, 2023

नई दिल्ली. नए साल की शुरूआत भी मंदी के साये में हुई है। जिसकी वजह से कंपनियों काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब इस लिस्ट में आइडिया और वोडाफोन का नाम भी जुड़ गया है। मार्केट में बढ़ते दबाव का असर वोडाफोन-आइडिया पर पड़ा है। इस कंपनी ने एक बार फिर बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी अगले 5 सालों तक सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी।

मार्केट में मंदी के असर को देखते हुए वोडाफोन-आइडिया ने नवंबर 2022 में ही अपने कॉस्ट कटिंग का ऐलान कर दिया था। कंपनी ने ऐलान किया था कि कंपनी साल 2026 तक अपने खर्च में 1.08 बिलियन डॉलर तक की कमी करेगी। यूरोपियन मार्केट की बड़ी टेलीकॉम कंपनी जैसे स्पेन में टेलीफोनिका और फ्रांस में ऑरेंज ने करीब 50 फीसदी तक कॉस्ट कटिंग करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार वोडाफोन दुनियाभर में सैकड़ों नौकरियों में कटौती करने की प्लानिंग कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी छंटनी कंपनी के लंदन स्थित ऑफिस में की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी पूरी दुनिया में करीब 1,04,000 लोगों को नौकरी देती है। यह कंपनी आईडी के साथ-साथ वीआई ब्रांड नाम से काम करती है। फिलहाल इस छंटनी का असर भारत पर कितना होगा यह कहना मुश्किल है।

वोडाफोन-आइडिया के अलावा कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इसमें कई स्टार्टअप कंपनियां है बायजूस, अनएकेडमी, लीड, स्विगी, वेदांतु आदि है। साल 2023 की शुरुआत मंदी के साए में हुई है। साल 2022 में भी कई बड़ी कंपनियों जैसे ट्विटर, अमेजन, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply