भगवंत मान का राहुल गांधी को जवाब, कहा- नसीहत देने से पहले अपने गिरेबान में झांकें कांग्रेस

भगवंत मान का राहुल गांधी को जवाब, कहा- नसीहत देने से पहले अपने गिरेबान में झांकें कांग्रेस

प्रेषित समय :09:35:07 AM / Tue, Jan 17th, 2023

नई दिल्ली. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राहुल गांंधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। दरअसल राहुल गांधी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए न कि दिल्ली से। भगवंत मान खुद पंजाब को चलाएं। इसी पर अब पंजाब के सीएम ने जोरदार पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मर्यादा के बारे में कुछ भी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि उनको पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री चुना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि मुझे लोगों ने सेवा करने के लिए चुना है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा खतरनाक होती है और यह बात राज्य में यात्रा के दौरान उनके बेबुनियाद बयान साबित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसी नेता को याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्रियों को कठपुतलियों की तरह नचाकर लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सांसद को इस मुद्दे पर कोई भी बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर लगभग एक साल पहले उनको जलील किया था। उन्होंने आगे कहा कि यह भी दुखांत है कि मौजूदा राज्य कांग्रेस के प्रधान को चल रही यात्रा के दौरान धक्के मारकर लोगों में बेइज्जत किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेसी नेता भूल गए हैं कि उनके परिवार के हाथ लोकतंत्र के कत्ल से रंगे हुए हैं और लोग उनको इस गुनाह के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

दरअसल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंचने पर उन्होंने एक जनमसभा को संबोधित किया था. इस दौरान राहुल गांधी ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने पंजाब के सीएम को सलाह दी थी कि वह किसी का रिमोट कंट्रोल न बनें. राहुल गांधी ने कहा था कि पंजाब को पंजाब से चलाया जाना चाहिए. इसे दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए. भगवंत मान को केजरीवाल जी और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply