74वें गणतंत्र दिवस पर दिखा स्वदेशी पराक्रम और सांस्‍कृतिक विरासत, परेड में शामिल हुए अग्निवीर

74वें गणतंत्र दिवस पर दिखा स्वदेशी पराक्रम और सांस्‍कृतिक विरासत, परेड में शामिल हुए अग्निवीर

प्रेषित समय :11:58:43 AM / Thu, Jan 26th, 2023

नई दिल्ली. 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्य अथिति अब्देल फतेह अलसीसी भी मौजूद थे, जिनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। अब तक ब्रिटेन में बनी तोपों से सलामी दी जाती थी। इसी के साथ परेड की शुरुआत हो गई है। इससे पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे वार मेमोेरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

अर्जुन टैंक, वज्र तोपों और आकाश मिसाइल सिस्टम के अलावा कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल नजर आई। खास बात ये कि ये सभी स्वदेशी हथियार हैं। एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की ओर से आकाश वेपन सिस्टम को लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने लीड किया। उनके साथी लीडर थे कैप्टन सुनील दशराथे। नौसेना की टुकड़ी के 144 सेलर्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया। 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आए।

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी 'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित रही। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाता गया।  गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर आधारित रही। इस झांकी में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाया गया। बहादुरी, कला और संस्कृति, खेल, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता ग्यारह बच्चे भी जीपों कर्तव्य पथ पर आए.

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) लड़कों की मार्चिंग टुकड़ी, जिसमें 148 वरिष्ठ डिवीजन कैडेट शामिल हैं, का नेतृत्व महाराष्ट्र निदेशालय के वरिष्ठ अवर अधिकारी पुजारी शिवानंद ने किया. ओडिशा निदेशालय की वरिष्ठ अवर अधिकारी सोनाली साहू ने सभी 17 निदेशालयों से लिए गए 148 वरिष्ठ डिवीजन कैडेटों वाली एनसीसी गर्ल्स मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व किया. गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ के शाही ऊंटों ने दर्शकों का मन मोह लिया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ऊंट टुकड़ी ने डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खीची की कमान में सलामी मंच से मार्च पास्ट किया. पहली बार महिला ऊंट सवारों ने परेड में भाग लिया. राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस परेड में सभी महिला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी की सलामी ली.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply