दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज खराब शुरुआत के बावजूद कारोबार के अंत में उछाल रहा. आज कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा तेजी रही. वहीं निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ है. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 224 अंकों की बढ़त रही है और यह 59,932 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 6 अंक टूटकर 17,610 अंकों के लेवल पर बंद हुआ है.
आज के कारोबार में मेटल, फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है. निफ्टी पर मेटल इंडेक्स में 4.5 प्रतिशत गिरावट रही. फार्मा और फाइनेंशियल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं. हालांकि एफएमसीजी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा और आईटी इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त रही. आज हैवीवेट शेयरों में मिक्स्ड ट्रेंड रहा है. वहीं आज कारोबार में सेंसेक्स 30 के 16 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स में रही 170 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 62 अंक उछला
शेयर बाजार में गिरावट के चलते 250 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी टूटा
शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, गिरावट के साथ बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में रही तेजी
शेयर बाजार में खरीदारी के चलते आया उछाल, सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी
शेयर बाजार की फ्लैट शुरूआत: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी में आई गिरावट
Leave a Reply