दो महीने बाद शुरू हो रही है उत्तराखंड चार धाम यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

दो महीने बाद शुरू हो रही है उत्तराखंड चार धाम यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

प्रेषित समय :12:14:29 PM / Sat, Feb 25th, 2023

छह महीने के लंबे अंतराल के बाद, फिर से चार धाम यात्रा शुरुआत करने का एलान कर दिया गया है। उत्तराखंड चार धाम यात्रा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री अप्रैल में जनता के लिए खोली जाएगी। बता दें, चार धाम यात्रा अप्रैल में अक्षय तृतीया यानी 22 अप्रैल से शुरू होगी। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। चलिए बताते हैं कि कैसे आप चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

चार धाम यात्रा, भारत में हिंदुओं के सबसे प्रमुख तीर्थों में से एक है। ये यात्रा उत्तरकाशी में यमुनोत्री से शुरू होती है और उसी जिले गंगोत्री तक होते हुए जाती है। यात्रा का तीसरा डेस्टिनेशन रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर है। आखिरी चमोली जिले में बद्रीनाथ है। चार धाम यात्रा कुल 1,607 किलोमीटर है।

जरूरी डॉक्युमेंट - चार धाम बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए आपके आपके पास पहचान पत्र होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी हो सकता है। यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रा पास, यात्रा परमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड के रूप में दिखा सकते हैं। चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए तीर्थयात्री खाना और रहना जैसा कई विशेष सुविधाओं का ऑप्शन चुन सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं -​

  • चार धाम का रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना है।
  • फिर चारधाम यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या लॉगिन फॉर्म का भरने के लिए रजिस्टर या लॉगिन करें।
  • चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जानकारी होगी, उसके लिए नई विंडो खुलेगी।
  • फिर चारधाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मोबाइल नंबर डालना होगा, इसके बाद फोन में आए ओटीपी को डालें।
  • फिर आपको अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना पड़ेगा। आपको एक डैशबोर्ड दिखाई देगा, तीर्थयात्रियों या पर्यटकों को जोड़ें या प्रबंधित पर क्लिक करना होगा, इसके बाद एक विंडो खुलेगी।
  • फॉर्म को सेव करने से पहले टूर प्लान की जानकारी डालनी होगी, जैसे टूर का प्रकार, टूर का नाम, यात्रा की तिथि, पर्यटकों की संख्या और हर डेस्टिनेशन की यात्रा की तिथि।
  • टूर का नाम, तिथियों और डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी डालने के बाद एक विंडो दिखाई देगी।
  • आपको तीर्थयात्री जोड़ें बटन पर क्लिक करके तीर्थयात्री जानकारी डालनी होगी।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply