साहेब! वसुंधरा राजे को मात देना मुश्किल, तो.... सियासी समर्पण भी संभव नहीं?

साहेब! वसुंधरा राजे को मात देना मुश्किल, तो.... सियासी समर्पण भी संभव नहीं?

प्रेषित समय :22:21:28 PM / Tue, Mar 7th, 2023

प्रदीप द्विवेदी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मात देना तो मुश्किल है ही, उनसे सियासी समर्पण करवाना तो संभव ही नहीं है?
यदि वसुंधरा राजे ने सियासी समर्पण कर दिया होता तो राजस्थान में ऑपरेशन लोटस ढेर नहीं हो जाता और.... वे भी शिवराज सिंह चौहान की तरह राजस्थान की मुख्यमंत्री होती!
राजस्थान की राजनीति में हरिदेव जोशी-भैरोंसिंह शेखावत का सियासी युग समाप्त होने के बाद अशोक गहलोत-वसुंधरा राजे युग आया, जो अब भी जारी है?
न तो कांग्रेस अशोक गहलोत को हटा कर राजस्थान की सत्ता हासिल कर सकती है और न ही बीजेपी वसुंधरा राजे को नजरअंदाज करके सरकार बना सकती है!
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अभी सारे सियासी पत्ते मोदी टीम के हाथ में हैं, लिहाजा वे वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों को नजरअंदाज करके विधानसभा चुनाव 2023 लड़ सकते हैं, लेकिन सत्ता की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाएंगी?
और.... उससे भी बड़ा नुकसान लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को होगा, क्योंकि उसके सामने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें बचाने की चुनौती है, राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी में वोट प्रतिशत को लेकर कांटे की टक्कर है, सीएम अशोक गहलोत के शासन में राजस्थान कांग्रेस की सियासी जड़े मजबूत हुई हैं, पीएम नरेंद्र मोदी का सियासी जादू गुजरात को छोड़कर शेष भारत में खत्म हो चुका है और ऐसे में 2024 के चुनाव में वसुंधरा टीम का समर्थन बीजेपी को नहीं मिला, तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को तगड़ा सियासी झटका लगेगा!
देखना दिलचस्प होगा कि वसुंधरा राजे की पीठ पर सियासी वार कितना असरदार होता है?
बोनसाई पॉलिटिक्स! 2023 नरेंद्र मोदी का, तो.. 2024 वसुंधरा राजे का?  
https://twitter.com/Pradeep80032145/status/1632788674877194240
साहेब! 2024- 2019 या 2014 नहीं है, वसुंधरा राजे से उलझे, तो बड़ा नुकसान होगा?  
https://twitter.com/Pradeep80032145/status/1632750395045937152
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नजरअंदाज करना 2024 में मोदी टीम को भारी पड़ेगा?
https://twitter.com/Pradeep80032145/status/1631922606751227904
Vasundhara Raje @VasundharaBJP
आप सब भारी संख्या में सालासर धाम पर मुझे आशीर्वाद देने पधारे, इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभार.
आप सब मेरे परिवार के अहम सदस्य हो - आपका स्नेह, सहयोग व आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा है, इसे यूं ही बनाएं रखें.
।।जय श्री बालाजी।।

https://twitter.com/i/status/1633029429864824832

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply