सेलेना गोमेज बनीं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पहली महिला

सेलेना गोमेज बनीं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पहली महिला

प्रेषित समय :11:18:26 AM / Sat, Mar 25th, 2023

सेलेना गोमेज हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री और गायिका हैं, जिन्होंने अब अपने नाम एक और नया इतिहास दर्ज कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स बनाने की लिस्ट में सबसे ऊपर अब सेलेना का नाम है। अब वह इंस्टाग्राम पर पहली ऐसी महिला बन चुकी हैं, जिनके पास सर्वाधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। इससे पहले यह किताब काइली जेनर के पास था।

दरअसल, सेलेना के पास इंस्टाग्राम पर अब 400 मिलियन यानी 40 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं, काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 382 मिलियन यानी 38.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही काइली को पीछे छोड़ते हुए सेलेना अब सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली पहली महिला सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। सेलेना जब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पहली महिला बनीं तो उन्होंने बीते महीने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की थी।

बीते महीने सेलेना ने टिक टॉक पर लाइव बातचीत की थी और उन्होंने कहा था कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे पास सबसे अच्छे दोस्त हैं और पूरी दुनिया में सबसे अच्छे फैंस भी हैं। मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply