कीर्ति सुरेश की गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों में की जाती है। इन दिनों वह फिल्म ‘दशहरा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें उनके अपोजिट सुपरस्टार नानी नजर आएंगे। कीर्ति पिछले कई दिनों से फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन भी कर रही हैं।
हाल ही में कीर्ति सुरेश ने फिल्म दशहरा के सभी क्रू मेंबर्स को सोने के सिक्के बांटे हैं। उन्होंने सेट पर 130 सिक्के बांटे, जिनकी कीमत करीब 70 से 75 लाख है। कीर्ति ने ड्राइवर और स्पॉट बॉय को भी सिक्के गिफ्ट किए है।
कीर्ति सुरेश शूटिंग के अंतिम दिन इमोशनल हो गई थीं। वह उन सभी लोगों को कुछ खास गिफ्ट देना चाहती थीं, जिसकी वजह से वह शानदार परफॉर्मेंस दे पाई हैं। उन्होंने 130 मेंबर्स को सोने के सिक्के बांटे और प्रत्येक सिक्के का वजन 10 ग्राम है। बता दें कि इससे पहले रामचरण सहित अन्य कई साउथ स्टार्स क्रू मेंबर्स को सोने के सिक्के गिफ्ट कर चुके हैं।
कीर्ति सुरेश के इस कदम की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। फैंस उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 30 वर्षीय कीर्ति सुरेश ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कीर्ति ने कई हिट फिल्मों में काम किया है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-
Leave a Reply