तनाव होने पर कभी नहीं खानी चाहिए तीन चीजें

तनाव होने पर कभी नहीं खानी चाहिए तीन चीजें

प्रेषित समय :10:06:20 AM / Sun, Mar 26th, 2023

हम सभी का जीवन चिंता और तनाव से भरा हुआ है। कई लोग को ऑफिस का चिंता होता है तो कई लोग किसी बात को लेकर चिंता होता है। तनाव होने के कारण हमें काफी ज्यादा भूख भी लगती हैं। ऐसे में अगर आप गलत खा लेते है तो आपका तनाव और भी बढ़ सकता है। आपको इस दौरान खाए जाने वाले चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा। तनाव के दौरान किन चीजों को  खाने से बचना चाहिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। 

केक ना खाएं
तनाव होने पर सबसे ज्यादा मन मीठा खाने का करता है। अगर आपका भी मन मीठा खाने का कर रहा है तो भूलकर भी मीठा ना खाएं। ऐसा करने से आपको दिक्कत हो सकती है। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप केक या मीठा खाते है तो आपको एंग्जायटी की दिक्कत हो सकती है।

कैफीन का सेवन
कई लोग तनाव में कैफीन का सेवन करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती है तो अपनी इस आदत को बंद कर दे। गुस्से और तनाव में भूलकर भी कैफीन का सेवन नही करना चाहिए। कैफीन से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ जाती हैं। ये चीजें भी एंग्जायटी की फीलिंग को बढ़ा देते हैं।

रिफाइंड कार्ब्स
तनाव में कई बार समोसा या पकोड़े खाने का काफी ज्यादा मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपनी क्रेविंग को कहें गुड बॅाय। यह आपको स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। ऐसा हम नही बल्कि डॉक्टर कहते हैं। फ्राइड फूड में मौजूद ट्रांस फैट भी इंफ्लामेशन को बढ़ाकर स्ट्रेस को गंभीर बनाता है।

अगर आपको भी तनाव के दौरान इन चीजों का खाने का मन होता है तो इन चीजों से थोड़ी दूरी बना ले। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नही है। इसके कारण आप कई बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply