हॉट एयर बैलून में लगी आग: यात्रियों ने लगाई छलांग, 2 की मौत

हॉट एयर बैलून में लगी आग: यात्रियों ने लगाई छलांग, 2 की मौत

प्रेषित समय :10:25:44 AM / Sun, Apr 2nd, 2023

मेक्सिको सिटी. अमेरिका से सटे मेक्सिको से एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. मैक्सिको सिटी के पास प्रसिद्ध टियोतिहुआकैन पुरातत्व स्थल के ऊपर उड़ रहे एक हॉट एयर बैलून में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी क्षेत्रीय सरकार ने शनिवार को दी. मेक्सिको की सरकार ने एक बयान में कहा कि आग लगने के बाद बैलून में सवार यात्री बैलून से कूद गए. इस हादसे में एक बच्चे के झुलसने की भी खबर है.

सरकार ने मरने वाले यात्रियों के नाम नहीं बताए हैं. मरने वाले यात्रियों की पहचान एक 39 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में की गई है. सरकरा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस हादसे में मरने वाले बच्चे का चेहरा आग से पूरी तरह से झुलस गया था. इसके साथ ही उसका दाहिना पैर भी फ्रेक्चर हो गया था.

बयान में यह नहीं बताया गया है कि इस हॉट एयर बैलून में अन्य यात्री सवार थे या नहीं. वहीं हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरी तरह से साफ आसमान में जैसे ही हॉट एयर बैलून उड़ा उसी दौरान बैलून के गोंडोला में आग लग गई. इसमें सवार यात्री डर गए और हॉट एयर बैलून से छलांग लगा दी.

मालूम हो कि कई टूर ऑपरेटर लगभग 150 अमेरिकी डॉलर में मेक्सिको सिटी से 45 मील (70 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में टियोतिहुआकैन के के ऊपर हॉट एयर बैलून की उड़ान सेवा प्रदान करते हैं. सूर्य और चंद्रमा के पिरामिड और इसके एवेन्यू ऑफ द डेड के साथ टियोतिहुआकैन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. जो पूर्व-कोलंबियाई काल का एक जीवित स्मारक है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Leave a Reply