OMG: पूरे परिवार की सड़क हादसे में हो जाएगी मौत, तांत्रिक ने डरा कर 40 लाख ठगे, महंगे टीवी, मोबाइल, गहने हड़पे

OMG: पूरे परिवार की सड़क हादसे में हो जाएगी मौत, तांत्रिक ने डरा कर 40 लाख ठगे, महंगे टीवी, मोबाइल, गहने हड़पे

प्रेषित समय :18:59:19 PM / Fri, Jul 7th, 2023

रायपुर. घर में भूत-प्रेत का साया है. बड़ा हादसा होने वाला है. ग्रह नक्षत्र सही नहीं चल रहे. पूरे परिवार की सड़क हादसे में अकाल मृत्यु हो जायेगी, इन सब बातों को भय पैदा कर 40 लाख की ठगी करने वाले फर्जी तांत्रिक ब्रह्म दत्त इंगले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मूलत: नीमगांव नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है. आरोपित प्रार्थी से 15 लाख रुपये लेने रायपुर आया था.

पूछताछ पर आरोपित ने स्वीकार किया कि वह तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रार्थी से पैसे वसूले हैं. पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसको अनुष्ठान के समय तोडऩे के नाम पर आरोपित ने लिया था. उसके कब्जे से तांत्रिक होने का विजिटिंग कार्ड भी जब्त किया है. आरोपित ने बताया है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान हैं. पुलिस आरोपित के बैंक खाते को फ्रीज करवा रही है. ठगी के पैसे से वह अय्यासी करता था.

यह है पूरा मामला

पुरानी बस्ती सीएसपी सुरेश ध्रुप ने बताया कि पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. उसने बताया कि नीमगांव नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग 4 साल पहले रायपुर में ही हुई थी. इंगले ने अपने परिचय तांत्रिक के रूप में दिया था. शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र-मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा. घर के सदस्यों के बीमार पडऩे पर अस्पताल न जाकर तंत्र-मंत्र से ठीक करने दावा करता था. धीरे धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े-बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा. इसके बाद फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है, कह कर प्रार्थी को डराकर-डराकर पैसे मांगता रहा. प्रार्थी ने चार साल में 40 लाख रुपये दे भी दिए. उसे जब इंगले पर शक हुआ तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

एप्पल कंपनी का फोन जलाने के लिए मांगा

आरोपित ने अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन मांगा. उसने कहा कि हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल लिए. एक बार टीवी फाइनेंस करवाया. सोने चांदी के गहने ले लिए. प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपये अपने अकाउंट से और दोस्तों परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपित के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा. जब प्रार्थी बात करना बंद करता तो दिन में सौ-सौ बार कर उसे परेशान करता करता था.

सड़क हादसे में पूरे परिवार की हो जाएगी अकाल मौत

हद तो तब हो गई जब आरोपित ने पूरे परिवार का सड़क हादसे में अकाल मृत्यु का भय दिखा कर अनुष्ठान करने 15 लाख रुपये की मांग करने लगा. इसके बाद प्रार्थी ने ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

छत्तीसगढ़ के Dy Cm बने सिंहदेव, कहा- देर आए, दुरुस्त आए, रायपुर लौटने पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

CG News: रायपुर में शंकराचार्य ने लगाई नेताओं की क्लास, निश्चलानंद बोले- पहले हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं फिर अंगूठा दिखाते हैं

CG : रायपुर में बाइक सवार चार लोगों को रौंदता हुआ निकला अज्ञात वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज : रायपुर से सिंगापुर और बैंकाक के लिए जल्द शुरू होगी कनेक्टिंग फ्लाइट

Railway News : एसईसीआर करा रहा रायपुर स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण, 28 ट्रेनें 4 से 10 मई तक रहेंगी प्रभावित, यहां देखें गाडि़य़ों की लिस्ट