कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अपना मूलांक जानने का एक साधारण सा तरीका है कि आप जिस भी महीने की जिस तारीख को पैदा हुए हैं, उस आंकड़े को इकाई में बदलें. उदाहरण के तौर पर यदि आप 11 तारीख को पैदा हुए हैं तो 1+1=2, इस हिसाब से आपका मूलांक हुआ 2. इस प्रकार आप साधारण तरीके से अपने मूलांक को जान सकते हैं.
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है. चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है. अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है. अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है. 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है. शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है. अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं.
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातक इस सप्ताह ऊर्जा से भरे रहेंगे. इस दौरान खुद को संतुलित करना आपको चुनौतीपूर्ण लग सकता है, जिसके चलते आप आक्रामक हो सकते हैं और दूसरों पर हावी हो सकते हैं.
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन के लिहाज़ से, यह सप्ताह मूलांक 1 के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. आपको कई अवसरों की प्राप्ति होगी और आप अपनी मेहनत से इन अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे. विशेष रूप से जो लोग मंच कलाकार, अभिनेता या सुर्खियों में रहते हैं उनके लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने की संभावना है.
स्वास्थ्य: सेहत की दृष्टि से, मूलांक 1 के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा. इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपको सुझाव दिया जाता है कि इस समय का सदुपयोग करें. गुस्से से बचें और विनम्र व शांत रहें.
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें.
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
यह सप्ताह आपकी वाणी और आपका संचार कौशल प्रभावशाली होगा. आपके लिए अच्छा संचार ही सभी कार्यों की कुंजी है, विशेष रूप से आपके पेशेवर और प्रेम जीवन के लिए इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों से संवाद करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. इस सप्ताह आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है.
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन के लिहाज़ से, यह सप्ताह मूलांक 2 के उन जातकों के लिए फलदायी साबित होगा जो विदेशी वस्तुओं के व्यापार से जुड़े हैं. नौकरी करने वाले जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कड़ी मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटेंगे जिसकी बदौलत आप अपने प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे. इसके परिणामस्वरूप, आप वरिष्ठों और अधिकारियों की नज़रों में आएंगे और उनसे सराहना प्राप्त करेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो, मूलांक 2 के जातकों को इस सप्ताह भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव की वजह से ऊर्जा में कमी का अनुभव हो सकता है. ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि इस हफ़्ते अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें, विशेष रूप से जब आप ड्राइविंग कर रहे हो.
उपाय: अपनी माता को गुड़ की मिठाई भेंट करें.
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 के जिन जातकों का झुकाव ध्यान, अध्यात्म और रहस्य विज्ञान में हैं वे लोग इस सप्ताह अपना ज्यादातर समय और ऊर्जा धार्मिक गतिविधियों में लगाते हुए नज़र आएंगे. वहीं, इस मूलांक के सामान्य जातक भी ऊर्जा से भरे रहेंगे लेकिन इस बात को लेकर थोड़े भ्रमित दिखाई दे सकते हैं कि अपनी ऊर्जा का उपयोग कहां करें.
पेशेवर जीवन: यह सप्ताह मूलांक 3 के उन जातकों के लिए शानदार साबित हो सकता है जो विदेश से जुड़े एक्सपोर्ट इंपोर्ट के बिजनेस में हैं या एमएनसी कंपनी में काम कर रहे हैं. इस दौरान आपको अपने क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी. वहीं जो लोग कोच, फिजिकल ट्रेनर, योग गुरु, स्पोर्ट्स मेंटर्स, आर्मी या पुलिस ट्रेनर आदि हैं, उनके लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा. इन लोगों को भी करियर में प्रगति और संपन्नता देखने को मिलेगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से मूलांक 3 के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है. इस दौरान आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हाई बीपी लेवल, चिंता, बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण इस सप्ताह आपको कई बार अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह ज्यादा ख़ास नहीं रहने की आशंका है. इस दौरान लोगों को आपसे शिकायत हो सकती हैं जिसके कारण आप गुस्से, तनाव और अहंकार से भरे हुए नज़र आ सकते हैं. जिसका असर आपकी प्रगति पर पड़ सकता है.
पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के जातक इस सप्ताह स्वाभिमानी रहेंगे. हालांकि, उनके व्यक्तित्व में कभी-कभी अहंकार की झलक दिखाई दे सकती है जो आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. आपको इस सप्ताह के दौरान सतर्क रहते हुए हर तरह की आलोचना को सकारात्मक रूप से लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग आईटी सेक्टर में इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज़ से यह सप्ताह मूलांक 4 वालों के लिए अधिक अनुकूल नहीं रहने की आशंका है. इस दौरान आपको ब्लड इन्फेक्शन, मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सलाह दी जाती है अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें और डॉक्टर से परामर्श लें. साथ ही, खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें और अपनी डाइट में पौष्टिक भोजन को शामिल करें. इसके अलावा, एक्सरसाइज करते समय या फिर सड़क पर चलते समय सावधान रहना होगा क्योंकि आपको चोट लगने की आशंका है.
उपाय: झूठ बोलने से बचें और अपने चरित्र को अच्छा बनाए रखें.
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह अपने संवाद में बहुत प्रभावशाली रहेंगे और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिसके चलते आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे. आपकी
पेशेवर जीवन: मूलांक 5 वालों के पेशेवर जीवन की बात करें तो, यह सप्ताह उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जो मीडिया, अभिनय या मैनेजर के पेशे से जुड़े हैं. यह अवधि उन लोगों के लिए भी अनुकूल साबित होगी जो अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं या फिर आय के नए स्रोत की तलाश में हैं. इस दौरान आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज़ से मूलांक 5 के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है. इस सप्ताह अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको कीड़े के काटने और त्वचा में एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, आप यूटीआई जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी ग्रस्त हो सकते हैं इसलिए अपनी स्वच्छता बनाए रखें.
उपाय: प्रतिदिन गाय को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं.
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के जातक इस सप्ताह आप जुनून से भरे हुए रहेंगे. अपने सपनों, इच्छाओं और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समर्पित नज़र आएंगे. इस सप्ताह आपका झुकाव भौतिकवादी चीज़ों की ओर अधिक रहेगा इसलिए आपको सलाह दी जाती है
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें तो यह सप्ताह उन लोगों के लिए शानदार साबित होगा जो कॉस्मेटिक सर्जरी, सौंदर्य उत्पादों या गैजेट्स के व्यवसाय से जुड़े हैं. इसके अलावा, जो लोग टूर एंड ट्रैवल या लग्जरी फूड रेस्टोरेंट के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए भी यह सप्ताह लाभदायक रहेगा.
स्वास्थ्य: मूलांक 6 के जातकों को विशेष रूप से महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा और पर्सनल हाइजीन का भी ध्यान रखना होगा. साथ ही, महिलाओं को हार्मोन और मेनोपॉज से संबंधित समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है.
उपाय: परफ्यूम का लगातार इस्तेमाल करें, ख़ास कर चंदन की खुशबू वाला क्योंकि ऐसा करने से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी.
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा. इस दौरान आपका ऊर्जा स्तर उच्च रहेगा, जिससे आप अपने पेशेवर जीवन में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे. लेकिन, ऊर्जा की यह अधिकता आपको स्वभाव से आक्रामक बना सकती है
पेशेवर जीवन: मूलांक 7 के जातकों का पेशेवर जीवन इस सप्ताह अच्छा रहेगा. अगर आपकी नौकरी में आपकी वृद्धि या प्रमोशन बाकी है तो इस सप्ताह आपको वह मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपके अंदर एक अलग ऊर्जा रहेगी और वरिष्ठों द्वारा आपकी लीडरशिप स्किल की सराहना होगी. कंस्ट्रक्शन बिज़नेस से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत की दृष्टि से, यह सप्ताह मूलांक 7 वालों के लिए फलदायी रहेगा. इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी और आप शारीरिक रूप से भी मज़बूत नज़र आएंगे. आपको सलाह दी जाती है कि फिटनेस को बनाए रखने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करें और नियमित रूप से ध्यान और व्यायाम करें.
उपाय: प्रत्येक रविवार के दिन भगवान काल भैरव की पूजा करें.
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने की तरफ आगे बढ़ेंगे, जो आपकी प्रगति के लिए उपयोगी साबित होगा. साथ ही, आपको खुद पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हो सकती है
पेशेवर जीवन: मूलांक 8 वालों के पेशेवर जीवन की बात करें तो, यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण आप दबाव महसूस कर सकते हैं. अपने कार्य को तेज़ी से करना आपको मुश्किल लग सकता है हालांकि, आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं हैं क्योंकि आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे. जो लोग मेडिसिन व्यापार या मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग के व्यवसाय से जुड़े हैं उनको इस सप्ताह में अपने व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी.
स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 8 के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी. शारीरिक गतिविधियों से आप इस सप्ताह खुद को फिट बनाए रखने में सफल होंगे और आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे.
उपाय: मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातकों के लिए यह सप्ताह विकास की दृष्टि से अनुकूल रहेगा. इस अवधि में आप ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने लक्ष्यों को पूरा करने की तरफ आगे बढ़ेंगे. आपके स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा. वहीं, दूसरी तरफ आप थोड़े आक्रामक और अन्य लोगों पर हावी होते हुए दिखाई दे सकते हैं.
पेशेवर जीवन: मूलांक 9 के जो जातक पुलिस या फिर आर्मी से संबंधित क्षेत्रों में हैं, उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस दौरान आप ऊर्जावान रहेंगे और आपके अपनी लगन व कड़ी मेहनत से अपने वरिष्ठों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. आपके वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे. यदि आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे थे तो इस सप्ताह पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बनेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत की दृष्टि से, मूलांक 9 वाले इस सप्ताह उत्साह और ऊर्जा से पूर्ण रहेंगे जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. हालांकि, ऊर्जा के उच्च स्तर के कारण आप आवेग में आकर गलत फैसले ले सकते हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि ऊर्जा के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. ऐसा करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी.
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें.
भोज दत्त शर्मा , वैदिक ज्योतिष
Astrology By Bhoj Sharma
जानें ज्योतिष आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया से 8 जुलाई 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानें ज्योतिष आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया से 1 जुलाई 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानें ज्योतिष आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया से 17 जून 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल