लखनऊ की ये 5 फेमस जगह हैं सबसे खूबसूरत

लखनऊ की ये 5 फेमस जगह हैं सबसे खूबसूरत

प्रेषित समय :12:17:18 PM / Thu, Jul 27th, 2023

इन दिनों बारिश का मौसम है। ऐसे में बहुत से लोग सुहाने मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप कम से कम खर्च में शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपके लखनऊ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ आप इस शहर में कहां-कहां घूम सकते हैं आइये जानते हैं. 

रूमी दरवाजा 
कहा जाता है कि लखनऊ की यात्रा रूमी दरवाजा घूमे बिना अधूरी है। यह 60 फीट लंबा प्रवेश द्वार हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। रूमी दरवाजा बड़े और छोटे इमामबाड़े के बीच में है। ऐतिहासिक स्थल पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी जगह है। इस दरवाजे का निर्माण 1784 में नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा किया गया था।

ब्रिटिश रेजीडेंसी
ब्रिटिश रेजीडेंसी को रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स भी कहा जाता है। यह इमारत एक समय पर ब्रिटिश रेजिडेंट जनरल के निवास के रूप में कार्य करता था। 18वीं शताब्दी में हुए भारतीय विद्रोह के दौरान 3 हजार से अधिक ब्रिटिश निवासियों को यहां आश्रय दिया था। अब इस इमारत को पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संरक्षित किया गया है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। यहां प्रवेश करने के लिए शुल्क नहीं देना पड़ता है। 

छत्तर मंजिल
छत्तर मंजिल को अम्ब्रेला पैलेस भी कहा जाता है। यहां एक समय पर शासकों के साथ उनकी पत्नियों के निवास करती थीं। यहां इमारत में छतरी के आकार के गुंबद है इसिलए इसे छत्तर मंजिल कहा जाता है। सुंदर वास्तुकला देखने के लिए आप सोमवार से शुक्रवार तक यहां घूमने आ सकते हैं। 

जामा मजिस्द, लखनऊ
लखनऊ के पर्यटन स्थलों की सूची में जामा मस्जिद का नाम भी शामिल है। देश की अन्य सभी मस्जिदों की तरह यह मुस्लिम भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र है और खूबसरत वास्तु कला का एक नमूना भी। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-