भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारा गया पाकिस्तानी तस्कर

भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारा गया पाकिस्तानी तस्कर

प्रेषित समय :12:47:31 PM / Fri, Aug 11th, 2023

चंडीगढ़. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल ने अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। 

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखने पर बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए कर्मियों ने गोली चला दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-