नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाले में पंजाब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के 10 अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया है. सीबीआई ने सभी अधिकारियों को सम्मन भेज दिए हैं और सोमवार-मंगलवार को उन्हें दिल्ली में पेश होने को कहा गया है.
आईपीसी की धारा 160 के तहत सम्मन सीबीआई के अतिरिक्त एसपी राजीव कुमार ने जारी किए हैं. सम्मन में पंजाब के 10 अधिकारियों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार और मंगलवार को राजधानी में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी हैं.
बता दें, ईडी पहले ही दिल्ली उत्पाद शुल्क घोटाले में तीन अधिकारियों से पूछताछ कर चुका है. जिसमें फाइनेंशियल कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन केएपी सिन्हा का नाम भी शामिल है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-G20: वर्ल्ड लीडर के लिए सेफ जोन बनी दिल्ली, आज आएंगे दुनियाभर के मेहमान, सुरक्षा में राफेल तैनात
बिहार : पटना में BJP सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को दिल्ली किया तलब
शराब बिक्री से दिल्ली सरकार को जबर्दस्त मुनाफा, 7,285 करोड़ रुपये से अधिक की हुई कमाई
दिल्ली क्राइम : नाबालिग को टीचर ने अकेले मिलने बुलाया, छात्र ने पेपर कटर से काट दिया गला, यह था कारण
दिल्ली की 40 ट्रेनों को किया गया रद्द, कई ट्रेनें हुई डाइवर्ट, यह है कारण