नई दिल्ली. तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। तेलंगाना चुनाव की तारीख का ऐलान होने के कुछ ही घंटों के बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पत्नी शोभा तिरुमला मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और अर्चना सेवा में भाग लिया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने केसीआर की पत्नी को भगवान वेंकटेश्वर का एक चित्र भेंट किया।
शोभा अपनी यात्रा के दौरान रातभर तिरुमला में रहीं। सुबह जल्दी ही मंदिर पहुंची और अपना सिर मुंडवा कर यहां भगवान वेंकटेश को अपने बाल अर्पित किए। केसीआर की पत्नी शोभा और परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रीकालहस्ती मुक्कामती में विशेष पूजा की। केसीआर की पत्नी पूजा-पाठ में बहुत विश्वास करती हैं। वह अकसर धार्मिक कार्यक्रमों में भी नजर आती हैं।
केसीआर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि केसीआर इस महीने की 15 तारीख से चुनावी मैदान में उतरेंगे।