मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह का 85 साल की उम्र में निधन

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह का 85 साल की उम्र में निधन

प्रेषित समय :10:34:08 AM / Thu, Oct 12th, 2023
Reporter : Sushil Vishvakarma
Whatsapp Channel

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह का निधन हो गया। गुरुवार सुबह 83 साल की उम्र में उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। सरताज बाबू जी के नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 5 बार के सांसद, 2 बार के विधायक थे।

2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी परंपरागत सीट सिवनी मालवा से टिकट न मिलने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नर्मदापुरम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन अपने शिष्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से उन्हें हार मिली थी। बाद में उन्होंने फिर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

सरताज सिंह 5 बार सांसद, दो बार मंत्री और विधायक रहे। इसके अलावा वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रहे थे। उनको बीजेपी के अपराजेय योद्धा के रूप में जाना जाता था। वह मध्यप्रदेश शासन में वन व पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार के सांसद ओर सिवनीमालवा विधानसभा से दो बार विधायक रहे थे। वह कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह को भी चुनाव में हरा चुके थे। उनके जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-