कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए करें ये 2 योगासन

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए करें ये 2 योगासन

प्रेषित समय :10:57:08 AM / Thu, Nov 16th, 2023
Reporter : Sushil Vishvakarma
Whatsapp Channel

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी चीजों का बैलेंस बने रहना बहुत जरूरी है। जब शरीर में हार्मोन्स, विटामिन्स या फिर अन्य किसी भी चीज का इंबैलेंस होता है, तो कई तरह की बीमारियां हमें घेर लेती हैं। हेल्दी रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का सही होना भी जरूरी है। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के कई फंक्शन्स में काम आता है, वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल दिल पर बुरा असर डालता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए डाइट के साथ-साथ एक्सपर्ट के बताए कुछ योगासन भी कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।  

शलभासन- सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। पीठ को ऊपर और पेट को जमीन पर रखें। दोनों पैरों को सीधा रखें। हाथों को सीधा रखें और कूल्हे को ऊपर की तरफ उठाएं। हाथों को जांघों के नीचे दबा लें और कूल्हे को वापिस नीचे ले आएं। अब पैरों और गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं। इस समय शरीर का वजन कमर और हाथों पर रहना चाहिए।
इस पोजिशन में कुछ देर रहें और फिर वापिस अपनी पोजिशन में आ जाएं।

शलभासन के फायदे- यह वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। शरीर की अतिरिक्त चर्बी जलाने में मदद करता है। मांसपेशियों को मजबती देता है। डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। कब्ज को दूर करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करता है।

पश्चिमोत्तानासन-  सबसे पहले दोनों पैरों को फैलाकर जमीन पर बैठ जाएं। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर को आगे की तरफ झुकाएं। अपके हाथों से पैरों के तलवों को छुएं और नाक को घुटनों से टच करें। कुछ सेकेंड्स के लिए इस पोजिशन को होल्ड करें और फिर वापिस पहले वाली पोजिशन में आ जाएं।

पश्चिमोत्तानासन योग के फायदे- शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए यह योग असरदार है। इससे मसल्स की स्ट्रेचिंग होती है और बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी आती है। बॉडी को आगे की तरफ झुकाने से पाचन अंगों पर असर होता है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। कब्ज, गैस और इनडाइजेशन में यह फायदेमंद है। लिवर हेल्थ और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों में भी इसे करने की सलाह दी जाती है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-