MP Election : जबलपुर की 8 विधानसभा में सुबह 11:00 बजे तक 25.94 प्रतिशत हुआ मतदान

MP Election : जबलपुर की 8 विधानसभा में सुबह 11:00 बजे तक 25.94 प्रतिशत हुआ मतदान

प्रेषित समय :12:24:30 PM / Fri, Nov 17th, 2023
Reporter : Sushil Vishvakarma
Whatsapp Channel

जबलपुर. विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान शुरू हो चुका है। प्रत्याशियों, उनके समर्थकों के अलावा मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की कतारें लग चुकी थीं। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। अब तक जबलपुर जिले में हुआ 25.94 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में अब तक सबसे ज्यादा पाटन विधानसभा क्षेत्र मतदान हुआ। सबसे कम मतदान पूर्व विधानसभा में 21% मतदान हुआ।

जबलपुर पूर्व 21.2%
जबलपुर पश्चिम 24.3%
जबलपुर कैंट 23.42%
उत्तर मध्य 23.11%
बरगी 29.25%
पनागर 27.49%
पाटन 29.54%
सिहोरा 29.10%

पूरे शहर में मतदान का माहौल उत्साह व जोश से भरा नजर आ रहा है। मतदान केन्द्रों के बाहर राजनीतिक दलों के बूथ बनाए गए हैं जहां मतदाताओं की मदद तो हो रही है, साथ ही उन्हें अपने लिए वोट देने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रत्याशी अपने साथियों के साथ पूरे क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। वे बूथों तक पहुंचकर अपने सहयोगियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। चुनावी माहौल में विघ्र न आए इसके लिए दमोह नाका स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को मुख्य कंट्रोल रूप बनाया गया है। जहां से प्रशासनिक अधिकारी पूरे जिले के एक एक मतदान केन्द्र की गतिविधियों व कर्मचारियों पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशीन क्षेत्रों में पुलिस के अलावा रिजर्व बल केन्द्रीय फोर्स के जवान व अधिकारी तैनात किए गए हैं।

पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोट ने सपरिवार के साथ पहुंचकर किया मतदान। लोग घरों में मतदाता पर्ची नहीं पहुंचने के कारण ज्यादा परेशान हैं। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिया। शुरुआती 2 घंटे में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के खालसा स्कूल पोली पाथर और कैंट के वेटरनरी कॉलेज सैंट अलोयसियस स्कूल मतदान केंद्रों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-