पलपल संवाददाता, अलीराजपुर. एमपी के अलीराजपुर स्थित खंडाला गांव के डावरी फलिया में आज शाम 5 बजे के लगभग पांच साल का मासूम बच्चा विजय खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया. बच्चे को बोरवेल के गढ्डे में गिरते देख अन्य बच्चों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग एकत्र हो गए. खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंच गई और बच्चे को निकालने के प्रयास कर दिए गए थे.
बताया गया है कि ग्राम खंडाला के डावरी फलिया में आज शाम 5 बजे के लगभग पांच वर्षीय मासूम बच्चा खेत में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते खेलते वह एक थैले से ढंकी बोरिंग के पास पहुंच गया और थैला हटाकर अंदर झांकने लगा. इस उसका पैर फिसला और वह अंदर गिर गया. विजय को गिरते देख अन्य बच्चों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी. कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई. जिन्होने बच्चों को निकालने के प्रयास शुरु कर दिए, शाम का वक्त होने के कारण बिजली की व्यवस्था की गई ताकि दिक्कत न हो. अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि बोरिंग 250 फीट तक की गई है, लेकिन 20 फीट गहराई तक 10 इंच चौड़ाई है, इसके बाद चौड़ाई 6 इंच है. बच्चे के बोरिंग के अंदर गिरने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-