रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार: लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड पश्चिम मध्य रेल को घोषित, WCR के दो हीरोज होंगे अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित

रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार: लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड पश्चिम मध्य रेल को घोषित, WCR के दो हीरोज होंगे अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित

प्रेषित समय :20:09:29 PM / Tue, Dec 12th, 2023
Reporter :
Whatsapp Channel

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर का 68 वें वार्षिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 के घोषित पुरस्कारों में पश्चिम मध्य रेल को लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड घोषित हुई हैं . रेलवे बोर्ड स्तर की दक्षता शील्ड पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक, श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक आर.एस. सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रधान वित्त सलाहकार डॉ. नवल किशोर श्रीवास्तव के नेतृत्व में वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा वर्ष भर किये गये उत्कृष्ट कार्यों के चलते संभव हुआ है. इसके अतिरिक्त पश्चिम मध्य रेल के एक अधिकारी एवं एक कर्मचारी को भी व्यक्तिगत रूप से अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाना घोषित किया है.

लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड- रेल मंत्रालय द्वारा वर्ष में सर्वश्रेष्ठ लेखा एवं वित्त सम्बन्धी कार्यों के लिये प्रत्येक वर्ष लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड से पुरस्कृत किया जाता है, जिसके लिये इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आकलन के आधार पर पश्चिम मध्य रेल को लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड घोषित हुई हैं.

इसके अतिरिक्त पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन (मूवमेंट) जबलपुर के पद पर पदस्थ श्री प्रिंस विक्रम द्वारा वर्ष 2022 में प्रभावशील एवं जुझारू कार्यशैली के कारण रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय द्वारा दिए गए मानकों के निर्धारित लक्ष्य से अधिक की प्राप्ति, जबलपुर मंडल का अब तक का सर्वोत्तम (34.75 एमटी) लदान एवं अन्य उत्कृष्ट कार्यों के चलते इन्हें अति विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया है ढ्ढ इसी प्रकार श्री के.के.शर्मा, पॉइंट्समैन/ श्री महावीरजी स्टेशन कोटा मंडल के द्वारा दिनांक 30 मई 2022 को गाड़ी के इंजन से चौथे कोच में धुआँ दिखाई दिया एवं हॉट एक्सेल डिटेक्ट कर इस पर पॉइंट्समैन के.के.शर्मा द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एवं सतर्कता के प्रशंसनीय कार्य हेतु इन्हें अति विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया है ढ्ढ उक्त पुरस्कार 15 दिसम्बर को भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में वितरित किए जाएंगे.

रेलवे बोर्ड स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर पश्चिम मध्य रेल को न केवल गौरवान्वित किया बल्कि एक नया आयाम प्राप्त किया है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्षोल्लास है.  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-