सर्दियों में स्वीट कॉर्न पराठे

सर्दियों में स्वीट कॉर्न पराठे

प्रेषित समय :10:18:45 AM / Wed, Dec 20th, 2023
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

सर्दियों में चटपटा खाने का मन लगभग हर किसी को करता है। जब बात सुबह-सुबह नाश्ता करने की होती है, तो हर कोई पराठा पसंद करता है। इसलिए कई घरों में सुबह-सुबह आलू, गोभी, पनीर, प्याज के पराठे बनते रहते हैं। अगर आप भी आलू, प्याज का पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो फिर आपको इस बार स्वीट कॉर्न पराठा ट्राई करना चाहिए। स्वीट कॉर्न पराठा खाने के बाद घर कर हर सदस्य आपकी तारीफ करेगा। स्वीट कॉर्न पराठे बनाना बेहद ही आसान है।

सामग्री
आटा-3 कप
स्वीट कॉर्न-1 कप
उबले आलू-2
प्याज-1/2 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च-2 बारीक कटी हुई
धनिया पता-2 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल-2 चम्मच
अजवाइन- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच

विधि-  घर पर स्वीट कॉर्न पराठे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप सबसे पहले स्वीट कॉर्न को अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए और किसी बर्तन में रख दीजिए।   इसके बाद कद्दूकस किए कॉर्न में उबले आलू को डालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें हल्दी, नमक, प्याज, नमक, धनिया पता आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद 10-15 मिनट सेट होने के लिए रख दें। इधर एक बर्तन में आटे को डालें। अब इसमें जरूरत के हिसाब में पानी को डालकर आटे को अच्छे से गूंथ लें। अब आटे में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब लोइयों में मिश्रण को डालकर गोल-गोल कर लें। इसके बाद लोइयों को अच्छे से बेल लीजिए।  इधर पैन में तेल या घी को डालकर अच्छे से गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो पराठे को डालकर ब्राउन होने दोनों साइड अच्छे से पका लें। इसके बाद आप हरी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-