Punjab: जालंधर में दिल दहलाने वाली घटना, कर्ज से परेशान परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकुशी

Punjab: जालंधर में दिल दहलाने वाली घटना, कर्ज से परेशान परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकुशी

प्रेषित समय :16:41:16 PM / Mon, Jan 1st, 2024
Reporter :
Whatsapp Channel

जालंधर. गांव डरोली खुर्द में कर्ज से परेशान होकर परिवार के पांच सदस्यों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों में मनमोहन सिंह, उसकी पत्नी सरबजीत कौर, उसकी दो बेटियां ज्योति और गोपी, ज्योति की बेटी अमन शामिल हैं.

मृतक मनमोहन सिंह के दामाद सरबजीत सिंह निवासी फुगलाना ने बताया कि वह काफी समय से फोन करता था परंतु किसी ने फोन नहीं उठाया. आज जाकर उसने गांव डरोली खुर्द आकर देखा तो मनमोहन और सरबजीत कौर के शव पंखे से लटक रहे थे और बाकी मृतकों की लाशें बेड पर पड़ी थीं. घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-