चीन ने मानी भारत की ताकत: ग्लोबल टाइम्स में मोदी सरकार की आर्थिक-विदेश नीति की जमकर तारीफ

चीन ने मानी भारत की ताकत: ग्लोबल टाइम्स में मोदी सरकार की आर्थिक-विदेश नीति की जमकर तारीफ

प्रेषित समय :11:28:57 AM / Fri, Jan 5th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

बीजिंग। चीन सरकार के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में बदलते और विकसित होते भारत की जमकर तारीफ की है. ग्लोबल टाइम्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को काफी सराहा है. अपने लेख में कहा कि भारत वर्तमान समय में आर्थिक, सामाजिक, और विदेश नीति के नए पर्याय बना रहा है और असाधारण प्रगति कर रहा है. ग्लोबल टाइम्स ने यह भी कहा कि भारत अब विकसित भारत बनने में रणनीतिक रूप से पहले की तुलना में और ज्यादा सक्रिय हो गया है. 

इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव की तारीफ की गई है। लेख के अनुसार, भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने 'भारत नैरेटिव' के विकास के लिए ज्यादा सक्रियता से काम कर रहा है। 

ग्लोबल टाइम्स के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक, सामाजिक प्रशासन और विदेश नीति की तारीफ की गई है। ग्लोबल टाइम्स चीन का सरकारी अखबार है और इसमें प्रकाशित लेखों को चीन की सरकार के विचार माना जाता है। ताजा लेख चीन की शंघाई स्थित फुदान यूनिवर्सिटी के दक्षिण एशिया मामलों के जानकार झांग जियादोंग ने लिखा है। इस लेख में भारत की बीते चार साल की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। 

लेख में भारत के मजबूत आर्थिक विकास, शहरी प्रशासन में बेहतरी और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आए भारत के, खासकर चीन के प्रति नजरिए का जिक्र किया गया है। लेख में झांग लिखते हैं कि 'उदाहरण के लिए, जब चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन के मुद्दे पर चर्चा होती थी तो भारतीय प्रतिनिधियों का फोकस पहले असंतुलन दूर करने के लिए चीन द्वारा उठाए गए कदमों पर ही होता था, लेकिन अब भारतीय प्रतिनिधि भारत की निर्यात क्षमता को बढ़ाने पर फोकस करते हैं। तेज आर्थिक विकास और सामाजिक विकास के चलते भारत अब पहले से ज्यादा रणनीतिक रूप से विश्वास से भरा हुआ है। 

भारत की विदेश नीति को भी सराहा- 2 जनवरी को प्रकाशित हुए लेख में लिखा गया है कि 'अब राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत का जौर भारतीय लोकतंत्र पर ज्यादा है। भारत अब औपनिवेशिक दौर की छाया से दूर हो रहा है और विश्व गुरु की तरह काम कर रहा है।' मोदी सरकार की विदेश नीति की भी जमकर तारीफ की गई है। लेख के अनुसार, भारत आज कई देशों के साथ एक साथ अपने संबंध संतुलित करके चल रहा है। जहां एक तरफ वह अमेरिका, जापान और रूस के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बेहतर रणनीति दर्शा रहा है।  भारत आज ध्रुवीय दुनिया में एक मजबूत पक्ष बनकर उभर रहा है। लेख के अंत में लिखा गया है कि ऐसा लगता है कि पूरी तरह से बदला हुआ, मजबूत भारत आज एक नया भूराजनैतिक फैक्टर बन गया है और कई देश इसके साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहते हैं।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-