भारतीय नौसेना, ऑपरेशन पूरा, 15 भारतीयों, समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले

भारतीय नौसेना का ऑपरेशन पूरा, 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले

प्रेषित समय :11:32:06 AM / Sat, Jan 6th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

नई दिल्ली.अरब सागर में सोमालिया के तट के पास हाईजैक हुए जहाज पर भारतीय नौसेना का ऑपरेशन पूरा हो गया है। 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। भारतीय नौसेना ने कहा है कि उन्हें मालवाहक जहाज़ (एमवी लीला नॉरफ़ॉक) पर कोई अपहरणकर्ता नहीं मिला है।

नेवी का आंकलन है कि उनकी चेतावनी के बाद समुद्री डाकुओं ने अपना इरादा बदल लिया होगा। नौसेना के मार्कोस कमांडो ने जहाज की सर्चिंग की है। वहीं, समुद्री लुटेरे अब जहाज पर नहीं मिले हैं। बता दें कि, सोमालिया के पास एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया था, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे।

हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई थी। नौसेना ने अपना एक युद्धपोत INS चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।