नई दिल्ली. किसान आंदोलन के दसवें दिन शंभू-खनौरी सीमा पर किसानों व पुलिस के बीच टकराव में एक युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई. जिसके लेकर आज किसानों ने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया है. इस घटना के बाद आज चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद 23 फरवरी को देशभर में ब्लैक डे मनाने का फैसला किया है.
सरवण पंधेर ने आज एक तस्वीर जारी कीए जिसमें पुलिस फायरिंग करती नजर आ रही है. पंधेर ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है. पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए. किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमारे कैंपों व ट्रैक्टरों पर हमला किया. जिसमें 167 किसान घायल हैं वहीं 6 लापता हैं. इस घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के बाद ऐलान किया गया कि 23फरवरी देश भर में काला दिवस मनाया जाएगा. इसके बाद 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च व 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-14 हजार किसान आज दिल्ली कूच के लिए दिखाएंगे दम, 1200 ट्रैक्टर ट्रॉलियां, 300 कारों का काफिला
सरकार की बात नहीं माने किसान, 21 फरवरी को 'दिल्ली कूच' का ऐलान
दिल्ली : शाहबाद इलाके में लगी जबर्दस्त आग, 100 से ज्यादा झोपडिय़ां जलकर खाक
दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, कुछ लोगों के दबने की आशंका, 8 घायल