झारखंड: शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के कारण 7 लोग बीमार कराया गया अस्पताल में भर्ती

झारखंड: शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के कारण 7 लोग बीमार कराया गया अस्पताल में भर्ती

प्रेषित समय :16:09:44 PM / Fri, Mar 22nd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम). झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर के रोबगा गांव में फूड पॉइजनिंग के कारण सात लोग बीमार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार रोबोगा गांव में शादी की पार्टी में गुडा़साई के लोगों ने घुघनी (चने दाल का सब्जी) खाने के बाद सभी लोग बीमार पड़ गये.

सभी को आनन फानन में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मुंडू ने जांचोपरांत कहा की सभी लोग फूड पॉइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ी हुई है. घटना की सूचना पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉक्टर विजय सिंह और समाजसेवी शहदेव मुंडा अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हालचाल जाना.

इन्हें कराया गया भर्ती

लक्ष्मी जामुदा 14,गुरुवारी जामुदा 16,बालेमा जामुदा 18,शुक्रमनी सुरीन 13,उषा बंकिरा 20,सोमबारी सुरीन 17, खुशबू मुंडा 20 गांव रौबोगा पंचायत कुलितोडेंग.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बीजेपी को लगा झटका, झारखंड से एमएलए जयप्रकाश भाई पटेल पार्टी से तोड़ा नाता, कांग्रेस में शामिल

झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी ने विधानसभा से भी दिया त्यागपत्र, बीजेपी में हो सकती हैं शामिल

झारखंड : राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, 6 साल पुराने केस में इस अदालत ने 27 मार्च को किया तलब

झारखंड : कांग्रेस विधायक के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कई दस्तावेज बरामद

जबलपुर में महादेव एप सट्टा कारोबार का खुलासा, पुलिस ने छग, बिहार, झारखंड़ के 11 आरोपी किए गिरफ्तार