#SankashtiChaturthi आज का दिनः गुरुवार, 28 मार्च 2024, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी!

#SankashtiChaturthi आज का दिनः गुरुवार, 28 मार्च 2024, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी!

प्रेषित समय :20:57:37 PM / Wed, Mar 27th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel
- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8875863494)
* भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी - 28 मार्च 2024
* संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 21:29
* चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 28 मार्च 2024  को 18:56 बजे
* चतुर्थी तिथि समाप्त - 29 मार्च 2024 को 20:20 बजे
॥ श्रीगणेश आरती ॥
सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची।
नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची।
सर्वांगी सुन्दर उटि शेंदुराची।
कण्ठी झळके माळ मुक्ताफळांची॥
जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।
दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥
रत्नखचित फरा तुज गौरीकुमरा।
चन्दनाची उटि कुंकुमकेशरा।
हिरे जड़ित मुकुट शोभतो बरा।
रुणझुणती नूपुरे चरणी घागरिया॥
जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।
दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥
लम्बोदर पीताम्बर फणिवर बन्धना।
सरळ सोण्ड वक्रतुण्ड त्रिनयना।
दास रामाचा वाट पाहे सदना।
संकटी पावावे निर्वाणीरक्षावे सुरवरवन्दना॥
जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।

दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥
* चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश की आराधना जीवन में विजय की पताका फहराती है। इस दिन सच्चे मन से भगवान श्री गणेश की पूजा करें, लडुवन का भोग लगाएं, श्री गणेश कृपा की कामना के साथ दूब अर्पित करें, सामर्थ्य के अनुसार व्रत करें और संभव हो तो दान-पुण्य करें, कथा सुने..जीवन सफल हो जाएगा! 
* श्रीगणेश पूजा में शुद्ध भावना का विशेष महत्व है, इसलिए पवित्र मन से प्रार्थना करें, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी...
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय, लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय।
नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय, गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
विघ्नों को दूर करनेवाले, वरदान देनेवाले, देवताओं के प्रिय, बड़े उदरवाले, सर्वजगत की रक्षा करनेवाले, हाथी सदृश्य मुखवाले, वेद और यज्ञ के आभुषण, देवी पार्वती के पुत्र, ऐसे हैं गणों के स्वामी श्रीगणेश, आपको नमस्कार हो, नमस्कार हो!
* जब हम कोई कार्य करते हैं तो उसका उद्देश्य होता है- विजय। जीवन में व्यक्ति हर समय विजय प्राप्त करने के लिए प्रयास करता है लेकिन विघ्न, विजय की राह में बाधा बनते हैं... श्रीगणेश की आराधना समस्त विघ्नों को समाप्त करती है और इसका सबसे अच्छा अवसर होता है हर माह की चतुर्थी! 
* हर माह में शुक्ल पक्ष की, अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है, जबकि पूर्णिमा के बाद आने वाली यानी कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। 
* चतुर्थी का पूजा-पर्व भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। चतुर्थी का व्रत हर महीने होता है, लेकिन सबसे मुख्य चतुर्थी का व्रत भाद्रपद के महीने में होता है। संपूर्ण विश्व में इसे गणेश चतुर्थी यानी भगवान गणेशजी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है!
* सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 28 मार्च 2024
* तिथि तृतीया - 18:59 तक, नक्षत्र स्वाति - 18:39 तक, करण विष्टि - 18:59 तक, पक्ष कृष्ण, योग हर्शण - 23:12 तक, वार गुरुवार
* चन्द्र राशि तुला, चन्द्रोदय 21:29, चन्द्रास्त 08:13
* शक सम्वत 1945, विक्रम सम्वत 2081
* मास पूर्णिमांत चैत्र, मास अमांत फाल्गुन
* राहुकाल 14:15 से 15:48 तक
* शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:19 से 13:08 तक
* दिशाशूल दक्षिण
* ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
* चन्द्रबल - मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
गुरुवार चौघडिय़ा- 28 मार्च 2024
* दिन का चौघड़िया  
शुभ - 06:36 से 08:08
रोग - 08:08 से 09:40
उद्वेग - 09:40 से 11:12
चर - 11:12 से 12:43
लाभ - 12:43 से 14:15
अमृत - 14:15 से 15:47
काल - 15:47 से 17:19
शुभ - 17:19 से 18:51
* रात्रि का चौघड़िया
अमृत - 18:51 से 20:19
चर - 20:19 से 21:47
रोग - 21:47 से 23:15
काल - 23:15 से 00:43
लाभ - 00:43 से 02:11
उद्वेग - 02:11 से 03:39
शुभ - 03:39 से 05:07
अमृत - 05:07 से 06:35
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा मुंबई का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
- आज का राशिफल -
-मेष राशि:- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके मन को छू लेंगे।

वृष राशि:- लोभ या लालच में फसने से बचे। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी रखें। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिजनों से मतभेद होने की आशंका है।

मिथुन राशि: आज आपका मित्रों के साथ लेन-देन करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि:- आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। प्रमोशन भी हो सकता है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

सिंह राशि:- किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज कोई निर्णय न लें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए सचेत रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी आशंका है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की जरूरत हैं।

तुला राशि:- वैवाहिक जीवन में तकरार हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साझेदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में ना जाएं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी।

वृश्चिक राशि:- आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है।

धनु राशि:- आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें तो बेहतर होगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। प्रवास टालिएगा। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

मकर राशि:- संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि:- नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि:- आज के दिन परिजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो, इसका ध्यान रखने की जरूरत हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकाल लेगा। आंख में पीड़ा होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा।
 
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें./