लौकी की रबड़ी

लौकी की रबड़ी

प्रेषित समय :11:47:58 AM / Wed, May 8th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

हम मीठा खाने के शौकीन लोग हमेशा ही अलग और नई तरह की मिठाई की तलाश में रहते हैं। हालांकि, घर पर हलवा, खीर, बर्फी या लड्डू आसानी से बनाए जा सकते हैं, लेकिन रबड़ी एक ऐसी चीज है जिसे बनाने में न सिर्फ काफी मेहनत लगती है, बल्कि पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। यहां हम आपको दूध की नहीं, बल्कि लौकी की रबड़ी के बारे में बताएंगे जिसे भले ही लौकी से बनाया जाएगा, लेकिन स्वाद दूध वाली रबड़ी की तरह होगा।

सामग्री
लौकी- 300 ग्राम
दूध- 1 लीटर
आधा मलाई- आधा कप
चीनी- 1  कप
बादाम- 2 चम्मच
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
देसी घी- 5 चम्मच

सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर लौकी को अच्छी तरह से धोकर, छिलके उतार लें। फिर सारी लौकी को कद्दूकस कर घीस लें और कुछ देर के लिए फैलाकर रख दें।
लौकी को फैलाने से इसमें मौजूद सारा पानी सूख जाएगा। इस दौरान गैस पर एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए, तो घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
फिर लौकी डालकर फ्राई कर लें। जब लौकी फ्राई हो जाए, तो दूध, चीनी, मलाई और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से पकने के लिए छोड़ दें। जब लौकी अच्छी तरह से पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तो ऊपर से बादाम डालकर गैस बंद कर दें। कुछ देर के लिए ठंडा करने के लिए रख दें। फिर एक बर्तन में निकालें और फ्रिज में स्टोर करके रख दें। जब रबड़ी ठंडी हो जाए, तो ऊपर से नारियल डालकर सर्व करें।