#ChandraDarshan आज का दिनः गुरुवार 9 मई 2024, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

#ChandraDarshan आज का दिनः गुरुवार 9 मई 2024, प्रथम चन्द्र दर्शन का है धार्मिक महत्व!

प्रेषित समय :21:06:46 PM / Wed, May 8th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

 

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8302755688)

* चन्द्र दर्शन - 9 मई 2024, गुरुवार (19ः04 से 20ः28)

* अमावस्या के बाद प्रथम चन्द्र दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व है.
* कई श्रद्धालु चन्द्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं.
* क्योंकि अमावस्या के बाद चन्द्र दर्शन का समय सूर्यास्त के बाद बहुत कम समय के लिए होता है, इसलिए अपने क्षेत्र के सापेक्ष चन्द्र दर्शन का समय ज्ञात कर लें तो चन्द्र दर्शन का लाभ मिल सकता है!
सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 9 मई 2024
* सूर्योदय 06:06, सूर्यास्त 19:04
* चन्द्रोदय 06:46, चन्द्रास्त 20:33
* शक संवत 1946, विक्रम संवत 2081
* अमांत महीना वैशाख, पूर्णिमांत महीना वैशाख
* वार गुरुवार, पक्ष शुक्ल, तिथि प्रतिपदा - 06:21 तक, क्षय तिथि द्वितीया - 04:17, (10 मई 2024) तक, नक्षत्र कृत्तिका - 11:55 तक, योग शोभन - 14:42 तक, करण बव - 06:21 तक, द्वितीय करण बालव - 17:15 तक, क्षय करण कौलव - 04:17, (10 मई 2024) तक
* सूर्य राशि मेष, चन्द्र राशि वृषभ
* राहुकाल 14:12 से 15:49
* अभिजित मुहूर्त 12:09 से 13:01
* अमृत काल 09:41 से 11:11
गुरुवार चौघडिय़ा- 9 मई 2024
* दिन का चौघड़िया  
शुभ - 06:06 से 07:43
रोग - 07:43 से 09:21
उद्वेग - 09:21 से 10:58
चर - 10:58 से 12:35
लाभ - 12:35 से 14:12
अमृत - 14:12 से 15:49
काल - 15:49 से 17:27
शुभ - 17:27 से 19:04
* रात्रि का चौघड़िया
अमृत - 19:04 से 20:27
चर - 20:27 से 21:49
रोग - 21:49 से 23:12
काल - 23:12 से 00:35
लाभ - 00:35 से 01:58
उद्वेग - 01:58 से 03:20
शुभ - 03:20 से 04:43
अमृत - 04:43 से 06:06
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा मुंबई का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि:- आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे।

मिथुन राशि:- आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा आपका व्यापार से लाभ होगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि:- आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

सिंह राशि:- मान सम्मान में वृद्धि होगा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। आपको बाय स्रोत से अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

कन्या राशि:- चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा भाई बहन का सुख प्राप्त होगा नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

तुला राशि:- आज आप गुस्से पर नियंत्रण रखें संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा।  देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि गुस्से में एवं शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है।  जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु राशि:- परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है।

मकर राशि:- आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें जल्द वाजी में कोई काम ना करें नुकसान हो सकता है। धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें।  समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है।

कुम्भ राशि:- समय महत्व पूर्ण चल रहा है। चतुर्दिक लाभ होगा, धन धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। नया व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है। इच्छाओं के पूरा होने का योग बन रहा है।

मीन राशि:- प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।
 
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें./
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मेष राशि:- गुरुवार 09 मई को कैसा रहेगा आप का दिन

मिथुन राशि:- गुरुवार 09 मई को कैसा रहेगा आप का दिन

सिंह राशि:- गुरुवार 09 मई को कैसा रहेगा आप का दिन

तुला राशि:- गुरुवार 09 मई को कैसा रहेगा आप का दिन