शाही गोभी कोफ्ता करी

शाही गोभी कोफ्ता करी

प्रेषित समय :11:47:55 AM / Thu, May 23rd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

गर्मियों में सब्जी के बड़े लिमिटेड ऑप्शन रहते हैें। रोजाना वही भिंडी, गोभी, बैंगन एक वक्त बाद बोर कर देते हैं। ऐसे में कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं, शाही गोभी कोफ्ता करी, एक बहुत ही रिच ग्रेवी वाली रेसिपी है.  इसे बनाना काफी आसान है.  घर में कोई पार्टी हो या त्यौहार के वक्त मेहमान आ रहे हों, ऐसे मौकों पर ये सब्जी बना सकते हैं. 

कोफ्ते के लिए सामग्री
फूलगोभी - Cauliflower - 250 ग्राम एक फूल
नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - Red Chilli - 1/4 छोटी चम्मच पिसी हुई
धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - Green Chilli - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच ग्रेट किए हुए
बेसन - Gram Flour - 1/2 कप

ग्रेवी के लिए सामग्री
तेल - Oil - 2-3 बड़े चम्मच
तेज़पत्ता - Bay leaf - 2
दालचीनी - Cinnamon - 1 इंच
लौंग - Cloves - 4
काली मिर्च - Black Pepper - 10-12
बड़ी इलाइची - Black Cardamom - 1
जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - Dry Fenugreek - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर - Tomato - 2
हरी मिर्च - Green Chilli - 1
अदरक - Ginger - 1/2 इंच
काजू - Cashews - 20
हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1.5 छोटे चम्मच
क्रीम - Cream - 1/2 कप
नमक - Salt - 1 छोटे चम्मच से थोड़ा कम
गरम मसाला - Garam Masala - 1/4 छोटा चम्मच

गोभी कोफ्ते का बैटर बनाने की विधि
½ कप फूल गोभी को अच्छे से धो कर उसके फूल काट कर उसका पानी सुखा लीजिए.  अब इन्हें छोटे ग्रेटर से ग्रेट करिए.  ग्रेट करने के बाद इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच ग्रेट की हुई अदरक और ½ कप बेसन डालिए.  अब इन्हें अच्छे से मिला कर एक थिक बैटर बनाएं, गोभी कोफ्ते बनाने के लिए बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.

गोभी के कोफ्ते बनाने की विधि
बैटर बन जाने के बाद उसमें से थोड़ा बैटर उठा कर उसका एक गोल बनाएं.  अब इसी तरह जितने बड़े कोफ्ते बनाना चाहते हैं उतना बैटर उठा कर गोले बना लीजिए.  इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करिए, याद रखिए तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम होनी चाहिए. तेल गरम हो जाने के बाद इसमें कोफ्ते डाल कर कुछ देर उन्हें तलिए.  फिर इन्हें पलटते हुए चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.  चारों तरफ से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने के बाद इन्हें निकाल लीजिए और बाकी भी इसी तरह तल लीजिए.  गोभी के कोफ्ते बनकर तैयार हो जाएँगे.

गोभी कोफ्ता करी के लिए ग्रवी बनाने की विधि
एक कढ़ाही में 2-3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करिए.  अब गरम तेल में 2 तेज पत्ता, 1 दालचीनी, 4 लौंग, 10-12 काली मिर्च, 1 बड़ी इलयची छील कर, ½ छोटी चम्मच जीरा, 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (हथेली में पीस कर डंठल अलग करके डालिए) डालिए.  मसालों को थोड़ा सा चलाइए, फिर इसमें 2 टमाटर, 1 हरी मिर्च, ½ इंच अदरक का टुकडा और 20 काजू का पस्ट बनाकर डालिए.  अब अच्छे से इनके तेल छोड़ने तक भूनिए. हल्का सा चला देने के बाद इसमें ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिय पाउडर और 1.5 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए भूनिए.  याद रखिए मसाले लो-मीडियम फ्लेम पर भूनने हैं.  जब मसाले अच्छे से भुन जाए और इनसे तेल अलग होने लग जाए तब इसमें ½ कप क्रीम डाल दीजिए.  अब लगातार चलाते हुए इसे मसाले में उबाल आने तक भूनिए.  उबाल आने पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए इसे तेल छोड़ने तक भूनिए.  तेल के मसाले से अलग होने पर इसमें 1 कप पानी, 1 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला डालिए.  इसे अच्छे से मिला कर इसमें 1-2 बड़े चम्मच हरा धनिया डाल कर 2 मिनट के लिए ढाक कर पकाएं.  समय पूरा होने पर ग्रेवी में गोभी के कोफ्ते डाल कर अच्छे से मिलाएं.  धीमी फ्लेम पर 2-3 मिनट अच्छे से पकाएं.  समय पूरा होने पर शाही गोभी कोफ्ता करी बनकर तैयार हो जाएगी.  इसे रोटी, नान या चावल के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.